मनोनीत राज्यपाल नन्द किशोर यादव को डा अनिल सुलभ ने दी बधाई

- नागालैंड में 'राजकीय हिन्दी संस्थान' तथा 'हिन्दी विश्वविद्यालय' की स्थापना के लिए किया आग्रह
पटना, 9 मार्च । बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने नागालैंड के मनोनीत राज्यपाल नन्द किशोर यादव को उनके आवास पर मिलकर बधाई दी। उनका नागालैंड का राज्यपाल बनाए जाने को हिन्दी-भाषा के लिए अत्यंत शुभ बताते हुए उन्होंने आग्रह किया कि राज्य के संवैधानिक-प्रमुख के रूप में उन्हें प्रदेश में 'राजकीय हिन्दी संस्थान' तथा एक 'हिन्दी विश्वविद्यालय' की स्थापना हेतु राज्य सरकार को निर्देश देना चाहिए।

डा सुलभ ने आशा व्यक्त की कि उनके द्वारा दीमापुर में दो वर्ष पूर्व स्थापित किए गए 'नागालैंड हिन्दी साहित्य सम्मेलन' को भी श्री यादव का संरक्षण और पोषण मिलेगा, जिससे उस प्रदेश में भी हिन्दी भाषा और साहित्य की सम्यक् ऊन्नति हो पाएगी। उन्होंने अंग-वस्त्रम और पुष्प-गुच्छ देकर श्री यादव का अभिनन्दन भी किया।
डा सुलभ के साथ सम्मेलन के अर्थमंत्री कुमार अनुपम, कवि विनोद किसलय, राजेश राज, रामाशंकर प्रसाद तथा संजीव यादव ने भी पुष्प-गुच्छ देकर श्री यादव को बधाई दी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews