बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने राज्यसभा चुनाव में एनडीए के 'क्लीन स्वीप' पर जताई प्रसन्नता, विजयी सभी पांच उम्मीदवारों को जीत पर दी बधाई
- एनडीए के सभी प्रत्याशियों की जीत हमारी एकजुटता का प्रमाण: संजय सरावगी
- उच्च सदन में एनडीए प्रभावी तरीके से उभरेगा, बिहार को मिलेगा लाभ: संजय सरावगी
- बिहार में राजद और कांग्रेस नेतृत्वविहीन, अपने विधायकों को भी नहीं संभाल सकती: संजय सरावगी
- राजद के पास अगर पूर्ण बहुमत होता तो वे किसी और को नहीं, अपने परिवार के किसी सदस्य को उम्मीदवार बनाती: संजय सरावगी
पटना, 16 मार्च। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने राज्यसभा चुनाव में एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत पर प्रसन्नता जताते हुए विजयी सभी उम्मीदवारों को बधाई और नए दायित्वों के लिए शुभकामना दी है.
उन्होंने कहा कि एनडीए के विधायकों ने आज तीन पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को जीत दिलाई है। भाजपा अध्यक्ष ने सभी विजयी उम्मीदवारों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर और शिवेश राम को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे गठबंधन एनडीए की बहुत प्रभावी और प्रमाणित जीत है।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन के लोग अपने उम्मीदवार की जीत को लेकर अफवाह फैलाते रहे लेकिन जीत एनडीए के पक्ष में रही। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए की एकजुटता से एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला था और इस चुनाव में भी हमारी एकजुटता पूरे देश को दिखी है।
भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि एनडीए सभी प्रत्याशियों की जीत हमारी एकजुटता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित सभी पांच लोगों के राज्यसभा पहुंचने से उच्च सदन में एनडीए बहुत ही प्रभावी तरीके से उभरेगा, जिसका लाभ बिहार को मिलेगा। इस चुनाव परिणाम से स्पष्ट हो गया है कि विपक्ष पूरी तरह से साफ हो चुका है।
उन्होंने एनडीए के उम्मीदवारों को समर्थन देने वाले विधायकों का भी आभार जताते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस बिहार में नेतृत्वविहीन हो चुके हैं। दोनों दल आज अपने विधायकों को भी नहीं संभाल पा रहे हैं।
उन्होंने दावे के साथ कहा कि राजद के पास आज अगर पूर्ण बहुमत होता तो वे किसी दूसरे को नहीं, बल्कि अपने परिवार के किसी सदस्य को उम्मीदवार बनाती।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews