हड़ताल से निपटने को सरकार का बड़ा फैसला, 69वीं बीपीएससी के 13 नवनियुक्त राजस्व अधिकारियों को अंचलों का प्रभार
- माननीय उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रशासनिक कामकाज प्रभावित न हो, इसलिए अंचलों में की पदस्थापना, इसमें अधिकांश पटना जिला के
पटना : अंचल अधिकारियों की चल रही हड़ताल के बीच राजस्व प्रशासन को सुचारू बनाए रखने के लिए माननीय उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग श्री विजय कुमार सिन्हा ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम उठाया है। उन्होंने 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर चयनित 13 नवनियुक्त राजस्व अधिकारियों को विभिन्न अंचल कार्यालयों में पदस्थापित कर दिया है, ताकि अंचल स्तर पर जनता से जुड़े काम प्रभावित न हों।
जारी अधिसूचना के अनुसार इन अधिकारियों को पे मैट्रिक्स लेवल-7 (₹44,900-₹1,42,400) में परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड के पद पर औपबंधिक रूप से नियुक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से अंचलों का प्रभार सौंपा गया है।
जारी आदेश के अनुसार, शाएक इकबाल आरिफ को अंचल कार्यालय हिसुआ (नवादा), कुमार शिवराज को अंचल कार्यालय पंडारक (पटना), प्रणय प्रसून को अंचल कार्यालय दीदारगंज (पटना) तथा सैयद इफ्तेखार हैदर को अंचल कार्यालय घोसवरी (पटना) में पदस्थापित किया गया है।
इसी प्रकार गौरव सुमन को अंचल कार्यालय बाढ़ (पटना), भवेश कुमार को अंचल कार्यालय अथमलगोला (पटना), मोशाहिदुल हक को अंचल कार्यालय बेलछी (पटना) तथा अभिषेक कुमार दुबे को अंचल कार्यालय हाजीपुर सदर (वैशाली) में पदस्थापन दिया गया है।
इसके अलावा वंदन कुमार गुप्ता को अंचल कार्यालय सम्पतचक (पटना), योगेश कुमार को अंचल कार्यालय फुलवारीशरीफ (पटना), शिवम शर्मा को अंचल कार्यालय खुसरूपुर (पटना), सना फरहीन को अंचल कार्यालय ईस्ट अलीगंज (जमुई) तथा किसलय राज को अंचल कार्यालय जमुई सदर (जमुई) में पदस्थापित किया गया है।
सभी नवनियुक्त अधिकारियों को अपने-अपने पदस्थापन स्थल पर योगदान के समय फोटोयुक्त नियुक्ति पत्र एवं असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा निर्गत स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की मूल प्रति प्रस्तुत करनी होगी। इनकी नियुक्ति पूर्ववृत्त सत्यापन प्रतिवेदन प्राप्त होने की प्रत्याशा में औपबंधिक रूप से की गई है।
सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे हड़ताल के कारण अंचल स्तर पर लंबित राजस्व कार्यों के निष्पादन में तेजी आएगी और आम जनता को मिलने वाली सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहेंगी।माननीय उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता के कार्यों को प्रभावित नहीं होने देना है। इसी उद्देश्य से नवनियुक्त अधिकारियों को तुरंत अंचलों में जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि राजस्व सेवाएं लगातार चलती रहें।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews