शब्दवीणा की "एक शाम, साहित्य के नाम" साहित्यिक भेंटवार्ता के मार्च अंक का हुआ आयोजन

- आमंत्रित कवि एन. सी. खंडेलवाल ने पढ़ीं व्यंग्यात्मक रचनाएँ।
- नमो देवी दुर्गा, योगमाया भवानी। तेरी महिमा जग में जाए बखानी।
गया जी। राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था 'शब्दवीणा' की हरियाणा प्रदेश समिति एवं फरीदाबाद जिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'एक शाम, साहित्य के नाम' साहित्यिक भेंटवार्ता के मार्च अंक में दिल्ली सरकार से सेवानिवृत्त सिविल इंजीनियर, पलवल, हरियाणा के हास्य एवं व्यंग्य कवि एन. सी. खंडेलवाल ने अपने साहित्यिक अनुभवों एवं रचनाओं को साझा किया। शब्दवीणा की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने श्री खंडेलवाल एवं "एक शाम, साहित्य के नाम" की संयोजिका व संचालिका शब्दवीणा हरियाणा प्रदेश सचिव एवं फरीदाबाद जिला समिति संरक्षक कवयित्री कवयित्री सरोज कुमार का स्वागत किया। उन्होंने शब्दवीणा की ओर से हिन्दी के सभी भक्तों एवं साहित्यानुरागियों को हिन्दू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
वार्ताकार सरोज कुमार ने श्री खंडेलवाल का संक्षिप्त साहित्यिक परिचय देते हुए संवाद प्रारंभ किया। श्री खंडेलवाल ने शब्दवीणा परिवार को कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया। तदोपरांत, विविध समसामयिक विषयों एवं सामाजिक, प्रशासनिक व राजनीतिक विसंगतियों पर कटाक्ष करती रचनाएँ पढ़ीं। दर्शकों व श्रोताओं ने नवरात्रि एवं श्रीरामनवमी पर रचित उनकी कविताओं का खूब आनंद लिया। कवि खंडेलवाल द्वारा प्रस्तुत देवी स्तुति "नमो देवी दुर्गा, योगमाया भवानी। तेरी महिमा जग में जाए बखानी। नमस्ते शैल देवी, नमस्ते शिवदेवी, शैलपुत्री शुभकारिणी। महिमा तेरी जग ने जानी। हम सबने पहचानी" को खूब सराहना मिली। कवि सम्मेलनों के उद्देश्यों एवं अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक आयोजनों के विभिन्न आयामों पर सविस्तार चर्चा हुई। भेंटवार्ता का सीधा प्रसारण शब्दवीणा केन्द्रीय पेज से हुआ, जिससे जुड़कर जैनेंद्र कुमार मालवीय, आनंद दाधीच, अनुराग सैनी, दीपक कुमार, प्रो सुनील कुमार उपाध्याय, डॉ विजय शंकर, रामनाथ बेख़बर, हीरा लाल साव, पुरुषोत्तम तिवारी, सुरेश गुप्ता, मधु श्रीवास्तव, प्यारचन्द कुमार मोहन, डॉ रवि प्रकाश, सुरेश विद्यार्थी आदि ने बातचीत का लाभ उठाया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews