अमर शहीद जुब्बा सहनी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी श्रद्धांजलि

- अमर शहीद ने सिखाया आजादी की लौ जलाने के लिए महलों की जरूरत नहीं, सीने में सिर्फ जज्बा होना चाहिए: संजय सरावगी
- मल्लाह समाज हो या नोनिया और बेलदार समाज, सभी को सम्मान देने का काम एनडीए सरकार ने किया और आगे भी करेगी: संजय सरावगी
- देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले सपूतों के आदर्शों पर चलने के लिए युवा पीढ़ी को संकल्प लेना होगा: सम्राट चौधरी
- क्रांतिवीर जुब्बा सहनी का भारत के स्वतंत्रता संग्राम में दिया गया अद्वितीय योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा: विजय सिन्हा

पटना के बापू सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि 16 अगस्त 1942 को, अमर शहीद जुब्बा सहनी ने मीनापुर पुलिस स्टेशन में जिस अदम्य साहस का परिचय दिया, उससे अंग्रेजी हुकूमत हिल गई थी। बाद में ब्रिटिश सरकार द्वारा नियुक्त एक विशेष अदालत ने उन्हें मौत की सजा सुनाई। उन्हें 38 वर्ष की आयु में भागलपुर केंद्रीय जेल में फांसी दे दी गई लेकिन देश के लिए उन्होंने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था।


उन्होंने कहा कि जुब्बा सहनी गरीबों के घर जन्मे लेकिन उनके दिल में हिंदुस्तान था। अन्याय के सामने वे कभी नहीं झुके और आजादी के लिए खुद को कुर्बान कर दिया। आज हम सभी उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए की सरकार सबको साथ लेकर चल रही है। उन्होंने उपस्थित लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि एनडीए की सरकार ही आपके सपने को पूरा करेगी। पीएम मोदी ने अति पिछड़ों के लिए काफी काम किए हैं। सामाजिक न्याय के लिए उन्होंने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जातीय जनगणना की चर्चा करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश भर में जातीय जनगणना कराने का भी ऐतिहासिक फैसला लिया है जिसका सबसे अधिक लाभ पिछड़े और अति पिछड़ों को होगा। आज पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में सर्वाधिक मंत्री पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के हैं। एनडीए सरकार ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है। शैक्षणिक संस्थाओं में भी पिछड़े और अति पिछड़े समाज के छात्रों को आरक्षण दिया गया है।
उन्होंने कहा कि आज बिहार और केंद्र सरकार की योजनाओं तथा मछुआरा भाइयों की मेहनत का परिणाम है कि मछली पालन के क्षेत्र में बिहार आत्मनिर्भर हो रहा है। आज मछली उत्पादन में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि मल्लाह समाज हो या नोनिया और बेलदार समाज, सभी को सम्मान देने का काम एनडीए की सरकार करेगी।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जोर देते हुए कहा कि देश की आजादी का संकल्प लेकर जिन महान सपूतों ने अपने प्राण न्योछावर किए, उनकी आदर्शों पर युवा पीढ़ी को चलने का संकल्प लेना होगा।

उन्होंने कहा कि जुब्बा सहनी की शहादत से हमें प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सकलदेव बिंद और उनके साथियों को इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं को अपने आदर्शों के बारे में जानने का मौका मिलता है। इसके पूर्व डिप्टी सीएम चौधरी ने जुब्बा सहनी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जल मित्र सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सकलदेव बिंद द्वारा अमर शहीद जुब्बा सहनी के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि क्रांतिवीर जुब्बा साहनी का भारत के स्वतंत्रता संग्राम में दिया गया अद्वितीय योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
उन्होंने कहा कि उनका साहस, त्याग और अदम्य देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी के बलिदान को स्मरण करना और उनकी विरासत को आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है।
इससे पहले उपस्थित सभी लोगों ने अमर शहीद जुब्बा साहनी की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews