सड़क, कृषि से महिला सशक्तिकरण तक, नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा से बदलेगी उत्तर-पूर्व बिहार की तस्वीर - अरविंद निषाद

13 मार्च 2026, पटना।
जद (यू0) प्रदेश प्रवक्ता श्री अरविंद निषाद ने सोशल संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बिहार के सर्वांगीण विकास, क्षेत्रीय संतुलन और अंतिम पायदान तक योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने का एक सशक्त अभियान है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया और कटिहार जिलों का दौरा कर न केवल विकास कार्यों की समीक्षा की, बल्कि अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास, निरीक्षण और लाभार्थियों से संवाद करते हुए यह स्पष्ट संदेश दिया कि बिहार में विकास की राजनीति अब घोषणाओं से आगे बढ़कर जमीनी परिणामों में बदल चुकी है।
समृद्धि यात्रा के दौरान पूर्णिया जिले को मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने ₹485 करोड़ की लागत से 92 विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। इनमें 84 योजनाओं का उद्घाटन किया गया, जिनकी लागत लगभग ₹164 करोड़ है, जबकि 8 योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिन पर लगभग ₹321 करोड़ की लागत से कार्य किया जाएगा। इन योजनाओं का उद्देश्य सड़क और पुल-पुलियों के निर्माण, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास, प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने, कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और जिले में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने से जुड़ा है।
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी पूर्णिया में एक बड़ा कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने करीब 13 हजार स्वयं सहायता समूहों को लगभग ₹261 करोड़ 65 लाख 97 हजार की आर्थिक सहायता का सांकेतिक चेक प्रदान किया। इससे ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार, छोटे व्यवसाय और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में नई ताकत मिलेगी। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं संसाधन केंद्र का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने किसानों और पशुपालकों से संवाद किया। पशुपालकों ने स्वयं कहा कि सरकार के प्रयासों से मक्का उत्पादन, मखाना उत्पादन और मछली पालन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।
समृद्धि यात्रा के क्रम में कटिहार जिले को भी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने विकास की बड़ी सौगात दी। कटिहार में कुल ₹410 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और कार्यारंभ किया गया। इनमें 257 योजनाओं का उद्घाटन लगभग ₹229 करोड़ की लागत से किया गया, जबकि 186 योजनाओं का शिलान्यास/कार्यारंभ लगभग ₹181 करोड़ की लागत से किया गया। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, सड़क और पुल निर्माण को गति देना, पर्यटन को बढ़ावा देना, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना तथा जिले के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है।
यदि दोनों जिलों-पूर्णिया और कटिहार-को मिलाकर देखा जाए, तो समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने ₹895 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को गति दी है। यह राशि केवल एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह उत्तर-पूर्व बिहार के विकास, क्षेत्रीय संतुलन, बुनियादी ढांचे के विस्तार, धार्मिक और पर्यटन स्थलों के उन्नयन, महिला सशक्तिकरण, कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था की मजबूती, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, तथा आम जनता के जीवन को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार की स्पष्ट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews