Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

समाज की सुरक्षा हम सबकी साझा जिम्मेदारी – सत्येंद्र कुमार पाठक

समाज की सुरक्षा हम सबकी साझा जिम्मेदारी – सत्येंद्र कुमार पाठक

जहानाबाद। विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के अवसर पर जिले के सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं इतिहासकार सत्येंद्र कुमार पाठक ने नागरिक सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हर साल 1 मार्च को मनाया जाने वाला यह दिन हमें प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं से निपटने के लिए जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। श्री पाठक ने बताया कि 20वीं सदी में परमाणु खतरों और तकनीकी बदलावों के बीच जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (ICDO) की स्थापना हुई थी। वर्ष 1990 से प्रतिवर्ष 1 मार्च को यह दिवस आधिकारिक रूप से मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज को आपदाओं के प्रति सतर्क करना और नागरिक सुरक्षा संगठनों की भूमिका को रेखांकित करना ह कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा एजेंसियां औद्योगिक दुर्घटनाओं और प्राकृतिक संकटों के समय ढाल बनकर खड़ी रहती हैं। उन्होंने मार्शल मैक्लुहान और वॉल्टर स्कॉट जैसे विचारकों के उद्धरण देते हुए कहा: नागरिक सुरक्षा केवल एक कर्तव्य नहीं, बल्कि समाज के ताने-बाने की रक्षा की साझा जिम्मेदारी है। सत्येंद्र कुमार पाठक ने जोर देकर कहा कि सुरक्षा केवल सरकारी एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं है। जब तक समाज का हर व्यक्ति जागरूक नहीं होगा, तब तक पूर्ण सुरक्षा संभव नहीं है। उन्होंने नागरिक सुरक्षा कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए सभी से सुरक्षा नियमों का पालन करने और एक सुरक्षित समाज बनाने का संकल्प लेने की अपील की।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ