खेले होली हम
आ जाना आ जाना
खेलने होली आ जाना।
आ जाना आ जाना...।।
जब याद करे तेरा यार
चले आना होली पर।
फिर मिलकर खेलेंगे होली
बस तुम्हारे ही संग।
जब दिल करे तुमको याद
चले आना मिलने को।
आ जाना आ जाना..।।
जब बजने लगे होली गीत
और उड़ने लगे रंग गुलाल।
जब दिल हो जाए व्याकुल
तो रंग लेकर आ जाना।
फिर मिलकर दिलसे हम
खेलेंगे होली तेरे संग।
आ जाना आ जाना...।।
जब धड़कने बढ़ने लगे
और दिल तेरा डोल उठे।
फिर रंगों की पड़े फुहार
और दिल तड़प उठे।
ऐसे में फिर तुम यार
चले आना खेलने होली।
आ जाना आ जाना...।।
जब नींद सताये दिन रात
और सपने करने लगे तंग।
दिल की पीड़ा बढ़ जाये
और मौसम करने लगे तंग।
ऐसी हालत में प्रिये तुम
चले आना मिलने।
आ जाना आ जाना
खेलने होली आ जाना।
आ जाना आ जाना...।।
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com