भीषण गर्मी के कारण पटना में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 30 जून तक बंद
पटना, 28 जून 2026। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और लू (हीट वेव) की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 8 तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल सहित) की शैक्षणिक गतिविधियों पर 30 जून 2026 तक रोक लगा दी है। यह आदेश 29 जून 2026 से प्रभावी होगा और 30 जून 2026 तक लागू रहेगा।
पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 के तहत जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में अत्यधिक तापमान एवं हीट वेव की स्थिति बनी हुई है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।
जिलाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश का पूर्णतः पालन करें तथा परिस्थितियां सामान्य होने के बाद शैक्षणिक गतिविधियों का समय पुनर्निर्धारित करें। आदेश की प्रति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, आईसीडीएस तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई एवं अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए भेजी गई है।जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अत्यधिक गर्मी के दौरान घर से बाहर निकलने से बचाएं तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे फेसबुक पेज से जुड़े
https://www.facebook.com/divyarashmimag
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें
https://www.youtube.com/divyarashminews
हमें ट्विटर पर फॉलो करे :-
https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews