Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

चलो होली मनाएं

चलो होली मनाएं

सविता शुक्ला
चलो होली मनाएं
रंग गुलाल से सबको सराबोर कर
खूब नाचें गाएं
अपनापन बिखेर कर
तनाव को दूर भगाएं
चलो होली मनाएं
गुझिया, मालपुआ और नमकीन खाकर
पुरानी परंपरा को फिर से अपनाएं
एक दूसरे के घर जाकर
कटहल के कोफ्ते और दही बड़े का स्वाद चख आएं
चलो होली मनाएं
कभी लाल कभी पीले चेहरे के बीच
ठहाका लगाकर हंसे और हंसाएं
बच्चों और बड़ों के संग
अबीर के रंगों से अपनी जिंदगी रंग आएं
चलो होली मनाएं
चिड़ियों की चहचहाहट
सुनकर मदमस्त होकर नाचें गाएं
बसंत ऋतु में आए कोमल पत्तों
और सुंदर सुंदर फूलों से सजे झूमते पेड़ पौधों के संग
प्रकृति का आनंद उठाएं
चलो होली मनाएं
-सविता शुक्ला मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ