Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

देश भर के पत्रकारों का महाकुंभ अमरकंटक में 27 से 29 मार्च तक

देश भर के पत्रकारों का महाकुंभ अमरकंटक में 27 से 29 मार्च तक

  • आईएफडब्ल्यूजे की 144वीं कार्यकारिणी बैठक भी होगी आयोजित

रिपोर्ट : अनमोल कुमार

पटना। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल अमरकंटक में 27 से 29 मार्च तक देशभर के पत्रकारों का तीन दिवसीय महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार समागम में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 250 से अधिक पत्रकार और मीडिया प्रतिनिधि भाग लेंगे।

इस महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन देश के प्रमुख पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) के तत्वावधान में किया जा रहा है। सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा।

आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महासम्मेलन में मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, झारखंड, गोवा, तमिलनाडु सहित कई राज्यों से पत्रकार प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान पत्रकारों की समस्याओं, मीडिया की स्वतंत्रता और पत्रकारों की सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर गंभीर मंथन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की 144वीं कार्यकारिणी समिति (वर्किंग कमिटी) की बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन की नीतियों, आगामी कार्यक्रमों और पत्रकार हित से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

सम्मेलन में मुख्य रूप से मीडिया परिषद (मीडिया काउंसिल) के गठन का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया जाएगा, ताकि वर्तमान समय में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एक सशक्त संस्थागत व्यवस्था बनाई जा सके। इसके साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जाएगी, जिसमें पत्रकारों पर किसी भी प्रकार के आपराधिक हमले की स्थिति में दोषियों के खिलाफ गैर-जमानती प्रावधान लागू करने का प्रस्ताव शामिल है।

इसके अलावा सम्मेलन में लघु एवं मध्यम समाचार पत्र-पत्रिकाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रत्येक लघु पत्र-पत्रिका को प्रतिवर्ष कम से कम दो लाख रुपये का विज्ञापन उपलब्ध कराने की मांग पर भी चर्चा होगी।

सम्मेलन के व्यवस्थापक के रूप में वरिष्ठ पत्रकार राहुल सिंह राणा पूरे कार्यक्रम के संचालन और व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इस महासम्मेलन में बिहार प्रेस मेन्स यूनियन की ओर से भी कई प्रमुख पत्रकार प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस. एन. श्याम, बिहार प्रेस मेन्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनमोल कुमार, आईएफडब्ल्यूजे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भोला प्रसाद, अवधेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार एवं दिव्य रश्मि के संपादक राकेश दत्त मिश्रा, वरीय पत्रकार संजय मिश्रा तथा पत्रकार कृष्ण कुमार नन्हें सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय अधिवेशन को पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है, जहां देश के विभिन्न हिस्सों से आए पत्रकार न केवल अपने अनुभव साझा करेंगे बल्कि पत्रकारिता के भविष्य, मीडिया की स्वतंत्रता और पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर ठोस रणनीति भी तैयार करेंगे। यह सम्मेलन पत्रकारों की एकजुटता और उनके अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होने की उम्मीद है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ