माटी बोले तो सुन लेना !
(अर्चना कृष्ण श्रीवास्तव )माटी बोलेगी ! बोलेगी !!
आजा मेरे राज दुलारे !
मेरे आँचल की मृदु लहरें,
गोद में ले तेरे पाँव पखारें !!
मैने तो बस गोदी दी थी,
तूने खून चढाया मुझको !
मैने तो बस आँचल डाला,
तूने साँस पिलाया मुझको !
गोली से छलनी -छलनी हो,
जय भारत माँ कहते-कहते
अंत समय तक मुझे सजाते ,
रक्त के कतरे बहते-बहते !
तुझे गोद में जब-जब लेती
बस मेरा अंतर रोता है !
योद्धा, वीर ,साहसी बेटा,
हो शहीद जब भू सोता है ।
जब वह अपना जीवन माँ को
अर्पित कर के सो जाता है ,
हृदय चीर कर अपना साया
खुद में ही गुम हो जाता है !
लेकिन मेरे राजदुलारे!
आतातायी कब सोते हैं?
तेरे माँ के टुकड़े खातिर,
पल-पल वे उन्मत्त होते हैं!
आज भावनाएँ कहती हैं,
माटी बोले तो सुन लेना !
अब नहीं कटना मेरे बेटों!
राह सही कोई चुन लेना !
सत्य राह हो तो मत थकना,
कहीं झूठ मत पलने देना !
भारत माँ के वीर सपूत हो,
देश कभी मत जलने देना !
दुश्मन के हर राज भवन को,
कह देना, भारत नही सस्ता !
जिसको भारत लूटना हो,
सभी देख लें अपना रास्ता !
माटी बोल पडी यह सुन लो !
अपने बेटों की यह माँ है !
कण-कण पुण्य देवताओं के अमर सृजन की मधुर कथा है !
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com