आर्थिक कूटनीति से टैरिफ घटाकर भारत ने वैश्विक विजय हासिल की : संजीव कुमार मिश्र

पटना।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र उर्फ “गीता वाले बाबा” ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व के कारण मेड इन इंडिया उत्पादों पर लगने वाला टैरिफ घटकर 18 प्रतिशत हो गया है। यह निर्णय भारत की वैश्विक आर्थिक स्थिति को और अधिक मजबूत करने वाला साबित हुआ है।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफल एवं निर्णायक वार्ता के बाद भारतीय उत्पादों पर टैरिफ में कटौती की गई, जिससे न केवल अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत की साख बढ़ी है, बल्कि बिहार समेत पूरे देश के उद्यमियों और उद्योग जगत में उत्साह का माहौल है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि इस फैसले से भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजार में नई गति मिलेगी। साथ ही “वोकल फॉर लोकल” के संकल्प को अंतरराष्ट्रीय पहचान प्राप्त होगी, जिससे आत्मनिर्भर भारत अभियान को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने इसे भारत की आर्थिक कूटनीति की बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक विजय प्राप्त करने पर देश की जनता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के प्रति आभार व्यक्त कर रही है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews