Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

युवा कांग्रेस द्वारा किया गया प्रदर्शन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण

युवा कांग्रेस द्वारा किया गया प्रदर्शन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण

विश्व के विभिन्न देशों के राष्ट्र प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भारत में आयोजित AI इंपैक्ट समिट के विरोध में कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर युवा कांग्रेस द्वारा किया गया प्रदर्शन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके विरोध में आज पूरे बिहार के लगभग 38 जिलों में भारतीय जनता पार्टी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एवं श्री राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।
पटना में श्री प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, संयोजक, बीजेपी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ, बिहार के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय से एक विशाल जुलूस निकाला गया, जो इनकम टैक्स गोलंबर तक पहुंचा। वहां कांग्रेस के खिलाफ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करते हुए श्री राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।
श्री चंद्रवंशी ने कहा कि जब पूरा विश्व भारत में आयोजित AI इंपैक्ट समिट पर गर्व कर रहा है, तब कांग्रेस द्वारा इसका विरोध करना राष्ट्रहित के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में विश्वभर से आए मेहमानों का सम्मान करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है, किंतु कांग्रेस नेताओं ने अपने व्यवहार से देश की छवि को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है।
उन्होंने आगे कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग से स्वास्थ्य, शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सुधार संभव है। AI के माध्यम से हम अपनी सांस्कृतिक विरासत, पौराणिक इतिहास एवं भारतीय मूल्यों को नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकते हैं तथा आधुनिक व्यवस्था के साथ अपनी संस्कृति को आत्मसात कर देश को और अधिक सशक्त बना सकते हैं।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से यूपी शर्मा, सह संयोजक संतोष पटेल, शिवपूजन राम, संजय चौहान, श्रीमती विनीता देवी, संजय निषाद, गौरव सिंह चंद्रवंशी, कमलेश चंद्रवंशी, कुमारी पूजा, बिनोद चंद्रवंशी, मुन्ना सिंह चंद्रवंशी संजय गुप्ता ,रमन सिंह चंद्रवंशी ,मुकेश मंडल ,भावना शर्मा, धर्मेंद्र सिंह चंद्रवंशी एवं शशि सिंह चंद्रवंशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ