पटना में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग की अनौपचारिक बैठक सम्पन्न

दिव्य रश्मि के उपसम्पादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा की कलम से |
पटना में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग की अनौपचारिक बैठक आहूत की गई। बैठक में आयोग के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष नीरव समदर्शी, बिहार प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से पत्रकारों के साथ संवाद किया। बैठक का उद्देश्य संगठन के विस्तार, पत्रकारों की सुरक्षा, सदस्यता अभियान और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा करना था।
बैठक को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के विस्तार पर विस्तार से प्रकाश डाला।
बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष नीरव समदर्शी ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकार कई तरह की चुनौतियों और जोखिमों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग का सशक्त होना बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिक से अधिक पत्रकारों को आयोग से जुड़ने का आह्वान किया, ताकि एक मजबूत संगठन के माध्यम से पत्रकारों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।
समस्तीपुर जिला निवासी बिहार प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण कुमार सिन्हा ने आयोग के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोग लगातार पत्रकारों के हित में काम कर रहा है और जमीनी स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय है।
उन्होंने यह भी बताया की बहुत जल्द पटना में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पत्रकारों की समस्याओं, सुरक्षा कानूनों और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तृत चर्चा होगी।
सदस्य मुन्ना पंडित ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का परिचय कराया और सदस्यता अभियान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पत्रकारों को आयोग से जोड़ना है, ताकि संगठन की पहुंच और प्रभाव दोनों बढ़ सकें।
सदस्य पिंटू कुमार ने बैठक में उपस्थित पत्रकारों से अपील की कि वे सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं और अन्य साथियों को भी आयोग से जोड़ें।
बैठक में आयोग के स्थानीय सदस्यों सहित कई युवा पत्रकार मौजूद रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित पत्रकारों में उपाध्यक्ष रामपाल प्रसाद वर्मा, अजय कुमार, आलोक कुमार, वीरेन्द्र सिंह और अमित कुमार शामिल थे। सभी ने संगठन की मजबूती और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर अपने - अपने विचार साझा किए और आयोग के प्रयासों की सराहना की।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com