मुजफ्फरपुर में बाल मेला व स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, बच्चों ने दिखाया हुनर

मुजफ्फरपुर, 28 फरवरी 2026: समग्र शिक्षा अभियान 2025-26 के अंतर्गत FLN-FS हेतु अनुमोदित गतिविधि “सपोर्ट टू प्री-प्राइमरी” के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय रघुनाथपुर चिकनी में शनिवार को भव्य बाल मेला, स्पोर्ट्स मीट एवं शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि कुमार ने बच्चों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि आंगनबाड़ी केंद्रों में 6 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों का शीघ्र विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करें। संगोष्ठी में परीक्षा प्रणाली एवं बच्चों के शैक्षणिक विकास पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नंद कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन कवयित्री सविता राज ने प्रभावशाली ढंग से किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंकित कुमार, मोनिका एवं सुहानी ने विशेष प्रदर्शन किया। वहीं, रौनक कुमार को “मंथ ऑफ स्टूडेंट” तथा बेबी कुमारी को “मंथ ऑफ अभिभावक” घोषित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार, राहुल कुमार, श्वेता तिवारी, पूजा कुमारी, साधना कुमारी एवं रितु कुमारी सहित आसपास के विद्यालयों के कई प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाया।कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ और इसे सभी ने अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक बताया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com