Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

विज्ञान की भोर,वैदिक ज्ञान से सराबोर

विज्ञान की भोर,वैदिक ज्ञान से सराबोर

कुमार महेंद्र
श्रुति ग्रंथ अप्रतिम महत्ता,
ब्रह्म आलोक स्पंदन ।
कारण प्रयोग प्रभाव तथ्य,
स्वप्न प्रभा यथार्थ वंदन ।
भौतिकी रसायन गणित संग,
चिकित्सा प्रगति चारों ओर ।
विज्ञान की भोर,वैदिक ज्ञान से सराबोर ।।

विज्ञानी तपन जपन,
लक्ष्य दीप्त उर धारा ।
खगोल अनूप संधान क्षेत्र,
ज्ञान प्रेरणा पुंज सारा ।
कृत्रिम बुद्धि सफलता क्षेत्र,
अविरल मनुज संवेदन ठौर ।
विज्ञान की भोर,वैदिक ज्ञान से सराबोर ।।

नारी शक्ति प्रतिभा पुंज,
हर कदम हर्ष उल्लास ।
संकल्प विकसित राष्ट्र निर्माण,
उन्नति दिशा दिव्य उजास ।
आलोकित नित संघर्ष पथ,
पर्यावरण हित प्रयास पुरजोर ।
विज्ञान की भोर,वैदिक ज्ञान से सराबोर ।।

शुन्य सह शिखर बिंदु परिध,
ब्रह्मांड अनुपम विवेचना ।
ऋग्वेद यजुर्वेद सामवेद संग,
अथर्ववेद महत्ता संचेतना ।
मानवता उत्थान परम ध्येय,
खुशियां जन्य प्रौद्योगिकी छोर ।
विज्ञान की भोर,वैदिक ज्ञान से सराबोर ।।

कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ