श्रीमद् विद्याधीश तीर्थ स्वामीजी ने दी सनातन संस्था के रामनाथी आश्रम को सदिच्छा भेंट

हर घर में रामराज्य निर्माण होने पर देश में रामराज्य आने में विलंब नहीं होगा! – श्रीमद् विद्याधीश तीर्थ स्वामीजी
फोंडा (गोवा) - ‘‘सनातन संस्था रामराज्य के निर्माण के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत है, यह अत्यंत सराहनीय है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर में रामराज्य का निर्माण करे, तो पूरे देश में रामराज्य आने में अधिक समय नहीं लगेगा।’’ *ये गौरवपूर्ण उद्गार श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ के 24वें पीठाधीश्वर श्रीमद् विद्याधीश तीर्थ स्वामीजी ने व्यक्त किए।* उन्होंने फोंडा, गोवा स्थित सनातन संस्था के रामनाथी आश्रम की सदिच्छा भेंट के अवसर पर साधकों को संबोधित किया।
इस मंगल अवसर पर सनातन संस्था के संत पू. पृथ्वीराज हजारे ने स्वामीजी का भावपूर्ण स्वागत किया। संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस और साधक श्री. निषाद देशमुख ने स्वामीजी को आश्रम का भ्रमण कराया और राष्ट्र एवं धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु जारी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर श्री रामनाथ देवस्थान समिति के अध्यक्ष श्री. वल्लभ कुंकळ्ळीकर, अधिवक्ता राजेश तळावलीकर, श्री. संजीव बाले, श्री. रुद्र कापडी तथा मठ के आचार्य श्री. संतोष और श्री. वसंत आचार्य भी उपस्थित थे। स्वामीजी के गुरु श्रीमद् विद्याधिराज तीर्थ स्वामीजी की पादुकाओं का पूजन डॉ. पांडुरंग मराठे एवं सौ. मंगला मराठे ने किया।
साधकों को मार्गदर्शन देते हुए श्रीमद् विद्याधीश तीर्थ स्वामीजी ने कहा, ‘‘सनातन संस्था सनातन धर्म की रक्षा करने और सनातन धर्म का प्रचार करने के लिए कटिबद्ध है, यह देखकर बहुत आनंद होता है। सनातन संस्था ‘दूसरों के जीवन को आनंदी बनाकर उसमें से स्वयं आनंद प्राप्त करना’ इस तत्व के अनुसार कार्य करती है। सनातन संस्था सभी को संगठित कर उनके भीतर ईश्वर सेवा के माध्यम से धर्मजागृति कर रही है। सनातन के साधक प्रतिदिन ईश्वर की उपासना करते हैं और सभी के शुभ की चिंता करते हैं; यही सत्संग का महत्व है।
सनातन के साधकों को भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम की उपासना इसी प्रकार अधिक भक्तिभाव से करते रहना चाहिए। जब हम ईश्वर से जुड़ते हैं, तो ईश्वर हमारे कार्य में आने वाली बाधाओं को स्वयं दूर करते हैं। ईश्वर की उपासना करने वालों के प्रति दूसरों का दृष्टिकोण भी सकारात्मक हो जाता है। इसलिए ईश्वर की भक्ति करने वालों को किसी भी प्रकार का भय रखने का कारण नहीं है। साधकों पर भगवान का कृपाशीर्वाद सदैव बना रहे और उनके कष्ट दूर हों, ऐसी मैं श्रीराम और श्री वीरविठ्ठल के चरणों में प्रार्थना करता हूँ।’’
उल्लेखनीय है कि श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ के 550 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 28 नवंबर 2025 को भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मठ परिसर में श्रीराम की 77 फीट ऊंची भव्य कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com