Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सुहानी शाम

सुहानी शाम

अरुण दिव्यांश
सूर्यागमन से उषा किरण की ,
हुई धरती पे किरण बरसात ।
दिन भर बहीं धूप की नदियाॅं ,
जल पानी की धारा बहे रात ।।
सूर्यागमन से सूर्य गमन तक ,
सूर्य का ही अपना पहरा है ।
आ जाए जब काल निशा की ,
पता न तम कितना गहरा है ।।
जैसी होती सुहानी उषाकाल ,
वैसी सुहानी शाम मस्त है ।
उषाकाल सूर्य होता है उदय ,
सुहानी शाम होता अस्त है ।।
एक सूर्य की जब हो बिदाई ,
तब दिवस हो जाता त्रस्त है ।
सुबह आना शाम को जाना ,
दिवाकर इसी में अभ्यस्त है ।।
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ