Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

वीर तेजाजी महाराज,मरुधरा की आन बान शान

(राजस्थान के शीर्ष लोकदेवता तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव पर कुछ पंक्तियां सादर निवेदित हैं)

वीर तेजाजी महाराज,मरुधरा की आन बान शान

कुमार महेन्द्र
प्रेरणा पुंज व्यक्तित्व कृतित्व,
शिव शंकर ग्यारहवें अवतार ।
अवतरण बिंदु खरनाल नागौर ,
उर अविरल साहस शौर्य धार ।
शोषित पीड़ित निर्धन किसान हित,
सदा बुलंद ओजस्वी आह्वान ।
वीर तेजाजी महाराज,मरुधरा की आन बान शान।।


मात पिता ताहर जी रामकुंवरी ,
भार्या पेमल भगिनी राजल।
प्राण प्रिय घोड़ी लीलण,
सदा विरुद्ध धर्म जाति काजल ।
राजस्थान छह सिद्धों अंतर गिनती,
हर कदम अग्र मानवता उत्थान ।
वीर तेजाजी महाराज,मरुधरा की आन बान शान।।


बहन ससुराल गमन बेला,
अवगत लांछा गुजरी गौ चोरी ।
गौ खोज हेतु जंगल भ्रमण ,
भासक नाग बना राह रोड़ी ।
विनय प्रार्थना सर्प समक्ष ,
पुनः मिलन दृढ़ प्रतिज्ञा प्रदान ।
वीर तेजाजी महाराज,मरुधरा की आन बान शान।।


घोर मुठभेड़ डाकुओं संग,
गौ मुक्ति अथक प्रयास ।
तत्पश्चात भासक सम्मुख,
नाग असहमत देख घायल दास ।
अंत जिह्हा बिंदु दंश सहन,
तेजल शोभित गौ रक्षा बलिदान ।
वीर तेजाजी महाराज,मरुधरा की आन बान शान।।


कुमार महेन्द्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ