उम्र क्या है?
डॉ. मेधाव्रत शर्मा, डी•लिट•(पूर्व यू.प्रोफेसर)
तुम पूछते हो
मेरी उम्र क्या है ?
और मैं ठगा-सा रह जाता हूँ
जवाब क्या दूँ
मैं तुम्हारे पुरखों की
अनन्त श्रृंखला की कड़ी हूँ
बार-बार अपनी राख से उठकर
नित नूतन तरोताजा
तुम्हारी दुनिया में
आता-जाता रहा हूँ
चोलों के रंग-रूप बदलते रहे हैं
लिहाज़ा
पहचानते नहीं
मेरी कोई उम्र नहीं
मैं अमर पक्षी
'फीनिक्स' हूँ
असल में तुम मुझको जानते ही नहीं
तुम मुझे सिर्फ बदलते चोलों से
पहचानने की कोशिश करते हो
यही तो है घोर प्रमाद(unawareness)
तुमने मुझे कभी देखा ही नहीं
सिर्फ बदलते चोलों को
निहारते रहे हो
चोले की उम्र भले हो
मेरी कोई उम्र नहीं
तुम होश में नहीं,मदमत्त हो
चुनांचे
मुझसे मेरी उम्र पूछते हो।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com