Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

होली के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताः जिलाधिकारी

होली के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताः जिलाधिकारी

  • विशेष सतर्कता बरतें, सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ संवाद कायम रखेंः डीएम ने अधिकारियों को दिया निदेश
  • आसूचना तंत्र को सुदृढ़ एवं सक्रिय रखें, सघन पेट्रोलिंग करें, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कतामूलक कार्रवाई करेंः जिलाधिकारी ने दिया निदेश
  • सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को क्रियाशील रखने, असामाजिक तत्वों पर सतत कड़ी निगरानी रखने एवं अफवाहों का त्वरित खंडन करने का पदाधिकारियों को दिया गया निदेश

पटना, बुधवार, दिनांक 25.02.2026ः- जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कहा है कि होली के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। पदाधिकारीगण आसूचना तंत्र को सुदृढ़ एवं सक्रिय रखें तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कतामूलक कार्रवाई करें। वे आज इस विषय पर आयोजित एक बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को क्रियाशील रखें तथा अफवाहों का त्वरित खंडन करें। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत असामाजिक तत्वों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करें। अश्लील गानों पर रोक लगाएँ। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसका अनुपालन सुनिश्चित करायें। नशीली पदार्थों के सेवन के विरूद्ध विशेष अभियान चलाएँ। ड्रोन, वीडियोग्राफी एवं सीसीटीवी से निगरानी करें। मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्ती सुनिश्चित करें। कॉम्युनिकेशन प्लान के अनुसार सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ प्रभावी संवाद स्थापित रखें।

विदित हो कि जिलाधिकारी अनुमंडलवार तैयारियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। उन्होंने आज अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अपर पुलिस अधीक्षकों/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों से एक-एक कर जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिया। पदाधिकारियों को हरेक स्तर पर शांति समिति की ससमय बैठक आयोजित करने का निदेश दिया। सभी पदाधिकारी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतेंगे, असामाजिक तत्वों के विरूद्ध निरोधात्मक एवं दण्डात्मक कार्रवाई करेंगे तथा विधि-व्यवस्था का समुचित संधारण सुनिश्चित करेंगे।


जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि होलिका दहन का शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन हो, अग्जा की ऊँचाई सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से उपयुक्त हो, विद्युत तारों से पर्याप्त दूरी पर हो, विद्युत आपूर्ति बाधित न हो तथा यातायात प्रवाह पर कोई असर न हो।


जिलाधिकारी द्वारा होलिका दहन एवं होली के अवसर पर आम लोगों की सुविधा, सुरक्षा तथा आपदा की स्थिति में किसी भी आकस्मिकता से निपटने हेतु अधिकारियों को मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।अग्नि-सुरक्षा के दृष्टिकोण से थानों एवं चिन्हित स्थलों पर अग्निशमन दश्ता की प्रतिनियुक्ति करने एवं अस्पतालों में मेडिकल टीम को तैनात करने का निर्देश दिया गया है। होलिका दहन से पूर्व एवं होली में अग्नि-सुरक्षा हेतु गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के तहत बिहार अग्निशमन सेवा द्वारा महत्वपूर्ण एडवायजरी निर्गत की गई है। जिला प्रशासन, पटना जनहित में आमजन से इन मानकों का अनुपालन करने की अपील करता है। होली के दौरान नदियों में निजी नाव के परिचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी।अधिकारियों को इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख़्त दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।


जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अग्निशमन दस्ता तथा अस्पतालों को आवश्यक संसाधनों के साथ 24x7 सक्रिय रखें। अनुमंडल स्तरों पर नियंत्रण कक्ष तथा विद्युत नियंत्रण कक्ष लगातार कार्यरत रहे। दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी कर्तव्य-स्थल पर मुस्तैद रहें। मोटरसाइकिल गश्ती से गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करें। क्यूआरटी एवं क्यूएमआरटी सक्रिय रखें। प्रशासन और पुलिस विशेष सर्तकता बरते।


जिलाधिकारी ने नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को निदेश दिया कि पर्व-त्योहार के अवसर पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रहनी चाहिए। पर्याप्त संख्या में कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया जाए।


जिलाधिकारी ने कहा कि होली के अवसर पर मद्य-निषेध अधिनियम अंतर्गत सघन अभियान चलाएँ। जप्त शराबों का अविलंब विनष्टीकरण तथा विशेष छापामारी अभियान चलाने का निदेश दिया गया। नशे के आदी व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।


जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को सजग, सतर्क एवं सक्रिय रहने की आवश्यकता है। विधि-व्यवस्था संधारण से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता है।


जिलाधिकारी ने कहा कि किसी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर कोई भी व्यक्ति 24*7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/ 2219234), डायल-112 या जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (0612-2210118) पर सूचना दे सकते हैं। जिला स्तर से त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ