अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के बैनर तले सवर्ण न्याय महासम्मेलन कार्यक्रम में जुटी बड़ी भीड़ ने सवर्णों का मूड दर्शा दिया है।

U G C काला कानून से सवर्णों के बच्चों को डराने/धमकाने/ भगाने की सुनियोजित योजना ने न केवल सवर्णों को एकजुट ही किया है वरन उनका गुस्सा अब सड़कों पर भी दिखने लगा है।
सवर्ण न्याय महासम्मेलन का मंच संचालन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रो अमरेश श्रीवास्तव ने कहा कि,आज सवर्ण समाज का अस्तित्व ही खतरे में है। हम सवर्ण समाज ही तो हैं जिसने 565 रियासतों को भारत सरकार को दान देकर अपने देश भारत को सुसज्जित करने में अपनी जानदार शानदार सहयोग किया है और आज हमें ही U G C काला कानून के नाग पाश में बांधा जा रहा है।.jpeg)
.jpeg)
रविवार 22 फरवरी को विद्यापति भवन में सवर्ण न्याय महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह ने मोदी सरकार को ललकारा कि यदि हिम्मत है तो इस ऐक्ट को लागू करके दिखलाओ! हमारी आबादी एक षडयंत्र के तहत मात्र दस परसेंट ही बताया जाता है जबकि, हम तो भारत में 45/ से ऊपर हैं, हमें सवर्ण छात्रवृत्ति,सवर्ण छात्रावास,सवर्ण योजना,सवर्ण आवास ,सवर्ण न्याय चाहिए़ जो हम लेकर रहेंगे ।
राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि,आज समय की मांग है कि सभी सवर्ण समाज एकजुट रहें, समाज पर विपत्ति का समय है।
महिला मोर्चा बिहार की प्रदेश अध्यक्षा माया श्रीवास्तव ने कहा कि UGC का साईड इफेक्ट बिहार में ही नहीं पूरे देश में फिर से गूंज रहा है 90 के दशक जहरीला नारा ____
"भूरा बाल साफ करो "
समाज को बांटने वाली सोंच फिर दुबारा सर उठा रही है, देश के लिए ये हालत बेहद खतरनाक है, शिक्षा के नाम पर समाजी जहर मंजूर नहीं ___माया श्रीवास्तव
श्री मती श्रीवास्तव ने महिलाओं से कहा अब समय आ चुका है कि महिलाओं को शास्त्र के साथ शस्त्र उठाने से भी पीछे नहीं रहने का संकल्प दोहराया ,अब हमें उन देश की क्रांतिकारी विर महिलाओं ने निडर होकर लड़ाई लड़ी, रानी लक्ष्मीबाई ,बेगम हसरत महल, कॅप्टन लक्ष्मी सहगल, सरोजनी नायडू और भिकाजी कमा इन वीरांगनाओं ने सशस्त्र संघर्ष और अहिंसक आंदोलन में अहम भूमिका निभाई .आज हम सभी महिलाओं के इन वीरांगनाओं के रास्ते पर चलने की जरूरत आ गई है
उन्होंने कहा कि इस देश को हम सवर्णों ने सजाया है,लड़े हैं,कटे हैं,जीते हैं और आज हमें ही बाहर का रास्ता दिखलाया जा रहा है जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा ।
अमित श्रीवास्तव,राणा रणजीत सिंह,दीपक शेखावत सहित बड़ी संख्या में समर्थ नारी समर्थ भारत , पुष्पा पाठक, निरु सिंह ,सरिता सिंह, रागिनी सिंह, नीलम सिंह, दीप सीखा साधना अरुण, अपर्णा करण इत्यादि ने कहा हम महिलाओं ने संकल्प लिया है युजीसी कला कानून वापस करवा कर ही रहेंगी और नहीं तो जो नेपाल में युवाओं ने जो किया है वहीं स्थिति स्थिति भारत में भी होगा, वीरांगना सामाजिक संगठन की उपस्थित महिलाओं ने पूनम सिंह के नेतृत्व में अपनी जोशो जुनून वाली धमक दिखलाया ।सभा को संजीव सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता , शशिरंजन श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, दीपक सिंह, नीतीश सिंह एस के सिंह, प्रकाश वर्मा संजय सिन्हा, इत्यादि ने अपनी बात रखी.
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com