Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

होली पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को शिष्टमंडल ने भेंट दी श्रीमद्भगवद्गीता

होली पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को शिष्टमंडल ने भेंट दी श्रीमद्भगवद्गीता

  • होली पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को भाजपा प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता

बिहार के महामहिम राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान से श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान के आठ सदस्यीय शिष्टमंडल तथा भाजपा के नेताओं ने बिहार लोक भवन में बिहार बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता, श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक तथा पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र उर्फ गीता वाला बाबा के नेतृत्व में शिष्टाचार मुलाकात कर होली के पावन अवसर पर उन्हें गीता प्रेस, गोरखपुर द्वारा प्रकाशित श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेंट कर आशीर्वाद ग्रहण किया। शिष्टमंडल ने महामहिम राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान को होली के पावन अवसर पर ज्ञान, प्रेम और सकारात्मकता का सर्वोत्तम उपहार के रूप में श्रीमद्भगवद्गीता भेंट करते हुए कहा कि रिश्तो में स्नेह के साथ-साथ जीवन में कर्म और भक्ति का मार्ग प्रशस्त कराना अभियान का संकल्प है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेश को होली के रंगो के साथ साझा करना एक अध्यात्मिक संकल्प को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि पावन होली पर रंगो के साथ-साथ जीवन में ज्ञान का प्रकाश भी लोगों के जीवन में आये इस संदेश के साथ लोगों को श्रीमद्भगवद्गीता को आत्मसात करने का अलख जगाया जा रहा है। विगत 6 वर्षो में 6 लाख से ऊपर देश एवं विदेश के लोगों को श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेंट कर गीताजी के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा के साथ अभियान चलाया जा रहा है। राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता, श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक तथा पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र उर्फ गीता वाले बाबा के नेतृत्व में मुलाकात करने वाले आठ सदस्यीय शिष्टमंडल में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं श्रीमद्भगवद्गीता अभियान के पदाधिकारी श्री बैद्यनाथ रमण, भाजपा संतोष मंडल, पटना महानगर के अध्यक्ष राजू सिन्हा, मंडल की उपाध्यक्ष एवं श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान के महिला विभाग की प्रदेष संयोजिका श्रीमती आरती पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार व अभियान के प्रदेष मीडिया प्रभारी श्री रत्नेश आनंद, वरिष्ठ पत्रकार एवं सनातनी सेवक निरंजन कुमार नीलु, प्रखर समाजसेवी पवन कुमार यादव तथा गीता अभियान के प्रदेश पदाधिकारी एवं समाजसेवक संजीत कुमार तिवारी मुख्य रूप से शामिल थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ