अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज की आमसभा की विशेष बैठक संपन्न हुई

पटना, २३ फ़रवरी। आध्यात्मिक संस्था अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज की आम सभा की एक विशेष बैठक, संस्था की अध्यक्ष और ब्रह्मनिष्ठ सद्गुरुमाता माँ विजया जी की अध्यक्षता में, संस्था के गोला रोड स्थित एम एस एम बी भवन में रविवार की संध्या संपन्न हुई, जिसमें संस्था के आंतरिक-व्यवस्था संबंधी विषयों पर चर्चा हुई ।
यह जानकारी देते हुए संस्था के संयुक्त सचिव डा अनिल सुलभ ने बताया कि सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किए गए। इस विशेष आमसभा में ई उमेश कुमार, संदीप कुमार गुप्ता, अनंत कुमार साहू, लक्ष्मी प्रसाद साहू, नीना दुबे गुप्ता, श्रीप्रकाश सिंह, किरण प्रसाद, गायत्री प्रदीप, गीता प्रसाद, राजेश कुमार, मंजू देवी, माया साहू, संजय कुमार, ए के खरे, प्रभात चंद्र, अमित प्रकाश लालू आदि बड़ी संख्या में संस्था के अधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com