परिवर्तन योगेश संस्थान की 36वीं सुदर्शन सभा का दिल्ली में हुआ आयोजन: नव क्रांति के लिए रहना होगा तैयार : परिवर्तन योगेश

नई दिल्ली। यहां पर एक विशेष्य कार्यक्रम में देश की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए परिवर्तन योगेश संस्थान के प्रमुख
परिवर्तन योगेश ने बताया कि 19 फरवरी 2026 की सुदर्शन सभा के प्रमुख अतिथियों में प. पू. स. ॐ ब्रह्मचैतन्य उदयनाथ महाराज (पीठाधीश्वर : श्री क्षेत्र मुक्तिपीठ), श्री श्री 1008 निरंकारनंद जी महाराज (पीठाधीश्वर : महर्षि सत्य सनातन अखाड़ा), आचार्य महंत श्री डॉ. विवेक गुरु जी (संस्थापक प्रमुख-राष्ट्रीय अध्यक्ष - धर्म जागरण संस्थान धर्मार्थ ट्रस्ट भारत, आत्मानंद महाराज जी (तारण पंथ जिन धर्म), डॉ. हरीश मिश्र (प्रमुख सलाहकार - परिवर्तन योगेश एवं महर्षि सत्य सनातन अखाड़ा) एवं गणमान्य अथितियों में डॉ. संभाजी राजाराम बाविस्कर (कुलपति - काशी हिन्दी विद्यापीठ), डॉ. योगेश तरेहन (उप कुलपति - काशी हिन्दी विद्यापीठ एवं संस्थापक : परिवर्तन योगेश संस्थान), धर्मगुरु श्री नानक दास महाराज (कबीर केशव पीठ), हीरा सिंह धानिक (केसरिया हिन्दू वाहिनी), डॉ. प्रेमचंद शर्मा 'स्वतंत्र' (वरिष्ठ साहित्यकार) सभा में विराजमान रहे।
इस अवसर पर श्री परिवर्तन योगेश जी द्वारा विशेष व्याख्यान में बताया गया कि संस्थागत और विद्यावाचस्पति पुरस्कार उन प्रतिभाओं को दिए जा रहे हैं जो राष्ट्र निर्माण में अपना विशेष योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि यह समय परिवर्तन का है और हमें नई क्रांति के लिए तैयार रहना चाहिए। आने वाला समय सनातन का हो इसके लिए सब मिलकर प्रयास करें। योगेश्वर कृष्ण जी और भगवान श्री राम की परंपरा को स्थापित करने के लिए हमें कड़े संघर्ष और महान परिश्रम के लिए तैयार रहना चाहिए।
परिवर्तन योगेश संस्थान एवं महर्षि सत्य सनातन अखाड़ा द्वारा द्वारा 7 संस्थागत सम्मान जो देय हुए , वह इस प्रकार से हैं : सहज छीपा (छत्रपति शिवाजी बालवीर पुरस्कार), उदयनाथ महाराज (परम गुरु उपाधि सम्मान}, आत्मानंद महाराज (अंतर्राष्ट्रीय संत उपाधि सम्मान), निरंकारनंद महाराज (तक्षशिला विद्वता सम्मान), डॉ हरीश मिश्र (सनातन गौरव सम्मान), हीरा सिंह धनिक (हिन्दू राष्ट्र रत्न सम्मान) एवं आचार्य डॉ. देव कुमार पाण्डेय (ज्योतिष रत्न)
विद्या सागर कुल 8 विद्वानों को प्रदान किया गया। जिनके नाम हैं : डॉ. प्रेमचंद शर्मा 'स्वतंत्र', डॉ. राधेलाल उत्तरांचली, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ठाकुर, डॉ. बृजेश कुमार मिश्रा, डॉ. छाया त्यागी, डॉ. अशोक कुमार सूद शास्त्री, डॉ. श्रीकृष्ण शर्मा एवं डॉ. अनुभा पुंडीर।
विद्या वाचस्पति प्राप्त करने वालों विद्वानों की संख्या 27 रही जिनके नाम हैं : डॉ रामगोपाल भट्ट, डॉ राम प्रकाश पांडे, डॉ नरेश गणपतराव पाथरकर, डॉ प्रह्लाद कुमार पांडे, डॉ हिमांशु शर्मा, डॉ प्रशान्त शर्मा, डॉ करण बापूराव पाथरकर, डॉ रंजीव जनार्दनराव श्रीरामवार, डॉ सुनील रामचंद्र राजे, डॉ राधा गोविन्द छीपा, डॉ. सुर्यकान्त पाण्डेय, डॉ. नवीन त्यागी, आचार्य डॉ. देव कुमार पाण्डेय, डॉ. दिनेश चन्द्र मिश्र, डॉ शैली रंजन, डॉ विशाल शर्मा, डॉ मुकेश पंडित, डॉ राघवेंद्र दुबे, डॉ जय शंकर राय, डॉ. बिमल कुमार, डॉ दीपक कुमार, डॉ हरि सिंह, डॉ नवदीप जोशी, डॉ राजेश कुमार बैरवा, डॉ विजय पाल, डॉ योगेश कुमार मिश्र एवं डॉ दानिश परवेज। देश के विभिन्न प्रांतों से सभा में आये वक्ताओं ने समस्त सभा को राष्ट्र-धर्म-संस्कृति के व्याख्यानों से सभी सभासदों को मंत्रमुग्ध एवं राष्ट्र धर्म सर्वोपरि भावना से ओतप्रोत कर दिया। डॉ. राकेश कुमार आर्य जी का बौद्धिक हुआ। लेखिका डॉ, भावना शर्मा जी की पुस्तक अग्नि बनो एवं लेखक डॉ. प्रशान्त शर्मा जी की पुस्तक विरह का लोकार्पण भी हुआ। इस सभा के आयोजन में परिवर्तन योगेश संस्थान की जिस व्यवस्था समिति का सहयोग रहा वह हैं संजय शर्मा, डॉ. राकेश कुमार आर्य, राजेश कुमार सौंखिया, डॉ भावना शर्मा, राकेश कुमार, आनन्द जिंदल, डॉ टीकम सिंह, डॉ. यशदेव प्रसाद शर्मा, मुकेश कुमार सल्होत्रा, अशोक वशिष्ठ, अशोक कुमार एवं सुनील दुग्गल जी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com