Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मुख्यमंत्री ने बिहार कैंसर काॅन्क्लेव-2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने बिहार कैंसर काॅन्क्लेव-2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

पटना, 21 फरवरी 2026:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बुद्ध मार्ग स्थित ताज होटल में बिहार कैंसर काॅन्क्लेव-2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। आयोजकों ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न एवं पुष्प-गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस कैंसर काॅन्क्लेव का आयोजन 21 एवं 22 फरवरी को किया गया है, जिसमें देष भर के प्रतिष्ठित चिकित्सक और विषेषज्ञ भाग ले रहे हैं। बिहार कैंसर काॅन्क्लेव-2026 में कैंसर के निदान, उपचार और रोगियों के नवीनतम सेवाओं के संबंध में मंथन किया जायेगा। साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से बिहार में कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, जिलाधिकारी डाॅ0 त्यागराजन एस0एम0, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के0 शर्मा, डाॅ0 ए0ए0 हई, डाॅ0 अभिषेक आनंद सहित अन्य चिकित्सकगण एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ