मुख्यमंत्री ने कृषि इनपुट अनुदान योजना के अंतर्गत 02 लाख से अधिक प्रभावित किसानांे के खाते में 100 करोड़ रूपये से अधिक की राषि का किया अंतरण
पटना, 21 फरवरी 2026:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार‘ में कृषि इनपुट अनुदान योजना के अंतर्गत, वर्ष 2025 में हुई अतिवृष्टि से उत्पन्न बाढ़ एवं मोन्था तूफान के कारण हुई फसल क्षति के लिए 02 लाख से अधिक प्रभावित किसानों को 100 करोड़ रूपये से अधिक की राषि का डी0बी0टी0 के माध्यम से रिमोट दबाकर अंतरण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान इस राशि का उपयोग आगामी फसलों के लिए कर सकेंगे। कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत सभी बाढ़ प्रभावित किसानों को अनुदान राशि दी जा रही है। राज्य सरकार सभी बाढ़ पीड़ित किसानों को सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। हमलोग किसानों की तरक्की के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हमारा मानना है कि राज्य के खजाने पर बाढ़ पीड़ितों का पहला अधिकार है।
ज्ञातव्य है कि वर्ष 2025 में भारी वर्षा से उत्पन्न बाढ़ एवं मोथा तूफान से राज्य के 13 जिलों यथा बेगूसराय, भोजपुर, दरभंगा, गयाजी, कैमूर, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूवÊ चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी एवं सुपौल में काफी फसल क्षति हुयी थी। इन जिलों के 53 प्रखंड और 493 पंचायत के किसान प्रभावित हुये थे। जिसके लिए कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत प्रभावित किसानों को फसल क्षतिपूर्ति अनुदान दिया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा सभी प्रभावित जिलों के किसानों से ऑनलाईन आवेदन प्राप्त किया गया तथा जिलों द्वारा इसका सत्यापन किया गया। आज 2 लाख 2 हजार किसानों को 113 करोड़ 16 लाख रूपये सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को कृषि विभाग के प्रधान सचिव श्री नर्मदेष्वर लाल ने हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, कृषि मंत्री श्री रामकृपाल यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, कृषि विभाग के प्रधान सचिव श्री नर्मदेष्वर लाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विषेष कार्यपदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डाॅ0 चन्द्रषेखर सिंह, कृषि विभाग के निदेषक श्री सौरभ सुमन यादव सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com