कविवर सुरेन्द्र नाथ सक्सेना की स्मृति में काव्य-संध्या सह लोकार्पण

पटना,11जनवरी। आज कविवर सुरेन्द्र नाथ सक्सेना की स्मृति में चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान, पटना और श्री साहित्य कुंज, राँची के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय पाटलिपुत्र परिषद में एक भव्य काव्य-संध्या और पुस्तक लोकार्पण किया गया। कविवर सुरेन्द्र के ज्येष्ठ पुत्र तुषार कांति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कविवर सुरेन्द्र के काव्य-ग्रंथ 'विष-बाण', उनकी सुपुत्री मनीषा सहाय सुमन द्वारा साहित्य संवाहक पत्रिका का विशेषांक तथा सुपुत्र पीयूष कांति के ग़ज़ल-संग्रह 'तिश्नगी रह गई' का लोकार्पण किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नन्द किशोर यादव,विशिष्ट अतिथि विधायक रत्नेश कुशवाहा, महापौर सीता साहू शामिल हुये। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार भगवती प्रसाद द्विवेदी ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन कमल नयन श्रीवास्तव ने किया।
मौके पर सार्थक सक्सेना द्वारा उनके काव्य-ग्रंथ ‘दिव्य-लोक’ के प्रथम खंड का संगीतमय पाठ हुआ। काव्य पाठ में कमलनयन श्रीवास्तव, मधुरेश नारायण, प्रेम किरण, डा. गोरख प्रसाद मस्ताना, प्रभात कुमार धवन,शुभ चंद्र सिन्हा, अनुराधा प्रसाद, नसीम अख्तर, श्वेता ग़ज़ल, सीमा रानी, डा.सुनंदा केशरी, सुनील कुमार, डा. अनीता राकेश, डा. किशोर सिन्हा ने भाग लिया। मौके पर गणेश सिन्हा,डा.त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा, संजीव कुमार, आलोक चोपड़ा आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर 5 रचनाकारों को सुरेन्द्र नाथ सक्सेना साहित्य सम्मान, 2026, 10 रचनाकारों को सुरेन्द्र नाथ सक्सेना रचनाकार सम्मान, 2026 और 3 समीक्षकों को सुरेन्द्र नाथ सक्सेना साहित्य समीक्षा सम्मान, 2026 प्रदान किया गया। आयोजक तुषार कांति ने सभी कवियों, समीक्षकों और श्रोताओं को कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया।
प्रस्तुति _दुर्गेश मोहन
बिहटा, पटना (बिहार)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com