Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कर्तव्य

कर्तव्य

संजय जैन

दीये का काम है जलना।
हवा का काम है चलना।
जो दोनों रुठ जाएंगे।
तो मिट जाएगी ये दुनिया।।

गुरु का काम है शिक्षा देना।
शिष्य का काम शिक्षा लेना।
जो दोनों भटक जाएंगे।
तो दुनियां निरक्षक हो जायेगी।।


पुत्र का काम है सेवा करना।
माँबाप का काम है पालन करना।
जो दोनों मुंह मोड़ लेंगे तो।
बदल जायेगी सारी दुनिया।।

संजय कहता है देखो सबसे।
करो कर्तव्यों का तुम पालन।
तभी राम राज्य बन पायेगा।
हमारा प्यार ये भारत।।

विश्व में सब से न्यारा है।
हमारा देखो भारत देश।
जहाँ पर जन्में है राम-श्याम।
और हिल मिलकर रहते सब।।

जय जिनेन्द्र
संजय जैन "बीना" मुंबई

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ