Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

प्रिय तुम अब तो आ जाओ पास

प्रिय तुम अब तो आ जाओ पास

कुमार महेंद्र
नेह प्रकृति अद्भुत अनुपम,
हृदय अंतर बिछोह वेदना ।
विस्मृत सम निज पहचान,
शून्य ओर स्वभाव चेतना ।
छवि निहार आनंद अनुभूत,
नयनन अविरल अश्रु वास ।
प्रिय तुम अब तो आ जाओ पास ।।


विश्रांति कक्ष गहन सन्नाटा,
दीपक लौ स्नेह स्नेह मंद ।
निशा जागृति स्वप्निल परे,
प्रति घंटी प्रिय दर्श उमंग ।
प्रतीक्षा पल वृहत्त स्वरूप,
अंतःकरण पावनता उजास ।
प्रिय तुम अब तो आ जाओ पास ।।


अथाह धधक रहा तन मन,
वचन परिध हाव भाव ।
काया भटके गृह परिधि,
आत्मा मस्त प्रदेश छांव ।
सारे सौंदर्य श्रृंगार अधूरे,
पायल स्वर क्रंदन आभास ।
प्रिय तुम अब तो आ जाओ पास ।।


प्रतीक्षा अंतर साधना ज्योत,
प्रिय वापसी मंगल कामना ।
अंतःकरण प्रणय निर्झर,
शीघ्र दर्शन हित आराधना ।
परिणय भावना असहज छोर,
हर पल संजेश मिलन उल्लास ।
प्रिय तुम अब तो आ जाओ पास ।।


कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ