Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आत्मविश्वास हमारा परम मित्र

आत्मविश्वास हमारा परम मित्र

कुमार महेंद्र
सहज हल बाधा समस्या,
स्व शक्ति समुचित प्रयोग ।
सोच विचार सकारात्मक,
ध्येय हित समय सदुपयोग ।
आशा उमंग उत्साह भरपूर,
हृदय भावनाएं सदा पवित्र ।
आत्मविश्वास हमारा परम मित्र ।।


चुस्त फुर्त कदम हाव भाव,
नयनन जिज्ञासा दिव्य चमक ।
स्पष्ट स्वच्छ कर्म अठखेलियां,
आभा मंडल सत्यता दमक ।
नियमबद्ध शिष्ट कार्यशैली,
हिय हिलोर संकल्पित चित्र ।
आत्मविश्वास हमारा परम मित्र ।।


अवबोध निज शक्ति क्षमता,
अभिवृद्धि हेतु सदा तत्पर ।
व्यवहार अंतर स्पष्टवादिता,
संवाद प्रेरक मृदुल मधुर।
विपरीत बिंदु अदम्य साहस,
लक्ष्य साधना रणनीति विचित्र ।
आत्मविश्वास हमारा परम मित्र ।।


आत्मसात नवाचारी विधियां,
चिंता परे चिंतन मनन महत्ता ।
असफलता संग सुधार प्रयास,
पुरजोर विरोध अनैतिक सत्ता ।
मूल मंत्र आधार हर सफलता,
अहम सेतु निर्माण आदर्श चरित्र ।
आत्मविश्वास हमारा परम मित्र ।।


कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ