
बिहार सरस मेला 2026 का ज्ञान भवन, पटना में भव्य शुभारंभ
- ग्रामीण विकास मंत्री, बिहार ने किया शुभारंभ
- 10 दिनों तक चलेगा सरस मेला
- 15 राज्यों की महिला शिल्पकार कर रही हैं इस सरस मेले में शिरकत
पटना - ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरस मेला-2026 का रविवार की शाम ज्ञान भवन, पटना में माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग, श्री श्रवण कुमार के कर कमलों से भव्य शुभारंभ हुआ। यह मेला 20 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक चलेगा।.jpeg)
.jpeg)
मेले का शुभारंभ बिहार सरकार के माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, श्री श्रवण कुमार ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के उपरांत माननीय मंत्री महोदय ने मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला उद्यमियों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों, हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम, सजावटी सामानों, जैविक उत्पादों और पारम्परिक देशी व्यंजनों की प्रदर्शनी एवं बिक्री स्टॉल पर जाकर उद्यमियों से संवाद किया और उनके उत्पादों की गुणवत्ता, नवाचार और उद्यमशीलता की सराहना की।
तत्पश्चात समारोह का औपचारिक शुभारंभ राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्र गान के साथ हुआ।
आगत अतिथियों का स्वागत जीविका दीदियों द्वारा हरित पौध भेंट कर किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण और जल-जीवन-हरियाली अभियान के संदेश को दर्शाता है।

समारोह में आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, श्री हिमांशु शर्मा ने कहा कि बिहार सरस मेला ग्रामीण महिला उद्यमियों की मेहनत, हुनर और उद्यमशीलता को एक बड़ा मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेला केवल उत्पादों की बिक्री का माध्यम नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं के आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण का उत्सव है। उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष के सरस मेले में बिहार सहित 15 राज्यों की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सैकड़ों महिला उद्यमी अपने-अपने प्रदेश के विशिष्ट शिल्प, स्वाद, परंपरा और संस्कृति को लेकर आई हैं।
अपने संबोधन में ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव, श्री एच.आर. श्रीनिवास ने कहा कि बिहार में सरस मेले का आयोजन ग्रामीण विकास और बाजार के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जीविका ने बिहार में महिला सशक्तीकरण की एक मजबूत नींव रखी है और सरस मेला जैसे पहल के माध्यम से ग्रामीण उत्पादों को शहरी और राष्ट्रीय बाजार से जोड़ा जा रहा है, जिससे जीविका दीदियों की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। जीविका का यह मॉडल आज पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।
इस अवसर पर माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, श्री श्रवण कुमार द्वारा बिहार की महिला उद्यमियों के उत्पादों के सामूहिक ब्रांड बिहारिका के नए लोगो का लोकार्पण भी किया गया। बिहारिका ब्रांड के माध्यम से जीविका दीदियों के उत्पादों को एक नई पहचान के साथ व्यापक बाजार तक पहुँचने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में माननीय मंत्री श्री श्रावण कुमार ने कहा कि जीविका का मूल उद्देश्य गरीब परिवारों को संगठित करते हुए उनकी आजीविका को बढ़ाना और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण विकास विभाग ने महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने विशेष रूप से सतत् जीविकोपार्जन योजना और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं की सफलता ने गांवों के समग्र विकास और गरीबी उन्मूलन में अहम योगदान दिया है। सरस मेला इसी दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सरस मेले में आएं, ग्रामीण महिला उद्यमियों के उत्पादों को देखें, खरीदें और उन्हें प्रोत्साहित करें।
कार्यक्रम के अंत में मंचासीन अतिथियों को जीविका दीदियों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का समापन बिहार राज्य गीत के गायन के साथ हुआ।
इस अवसर पर श्री उदय नारायण चौधरी, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष, श्री रविन्द्र प्रसाद सिंह, विधायक, जीविका की अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, श्रीमती अनन्या सिंह, श्री राम निरंजन सिंह, निदेशक, जीविका, श्री विनय कुमार, निदेशक (उद्यम), जीविका, श्री राजेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जीविका , श्री पवन कुमार प्रियदर्शी , राज्य परियोजना प्रबंधक, श्रीमती नाजिश बानो , राज्य परियोजना प्रबंधक,जीविका, श्री अलोक कुमार गोपाल , परियोजना प्रबंधक, जीविका एवं श्रीमती माधवी चौधरी, जिला परियोजना प्रबंधक, राज्य कार्यालय, जीविका समेत जीविका के अन्य पदाधिकारी, प्रबंधक एवं विभिन्न जिलों से आई जीविका दीदियां, अन्य राज्यों से आई महिला उद्यमी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews