नाचो राँचो दीप निरन्तर!
डा• मेधाव्रत शर्मा, डी.लिट.(पूर्व यू.प्रोफेसर)
नाचो राँचो दीप निरन्तर!
नवरत्नद्वीप तन-मन्दिर में,
मोह निशा के तीव्र तिमिर में,
पाँव न होने पावे थर-थर!
नाचो- राँचो दीप निरन्तर!!
बाहर-भीतर हो उजियारा,
टूटे अंधभक्ति की कारा ;
आत्मबोधप्रभ हों नारी-नर!
नाचो- राँचो दीप निरन्तर!!
अनहद- घंटा सदा निनादित,
रुधिर-आज्य की धारा अक्षित;
प्राण-वर्त्ति प्रज्वलित प्रखरतर!
नाचो- राँचो दीप निरन्तर !!
मानवता देवता इष्ट है,
वैर-भाव भीषण अनिष्ट है;
प्रेम-सुधा-आलोक चिरप्रसर!
नवरत्नद्वीप तन-मन्दिर में,
मोह निशा के तीव्र तिमिर में,
पाँव न होने पावे थर-थर!
नाचो- राँचो दीप निरन्तर!!
बाहर-भीतर हो उजियारा,
टूटे अंधभक्ति की कारा ;
आत्मबोधप्रभ हों नारी-नर!
नाचो- राँचो दीप निरन्तर!!
अनहद- घंटा सदा निनादित,
रुधिर-आज्य की धारा अक्षित;
प्राण-वर्त्ति प्रज्वलित प्रखरतर!
नाचो- राँचो दीप निरन्तर !!
मानवता देवता इष्ट है,
वैर-भाव भीषण अनिष्ट है;
प्रेम-सुधा-आलोक चिरप्रसर!
नाचो -राँचो दीप निरन्तर!!
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com