सावित्री बाई फुले,नारी शिक्षा की महान सूत्रधार
कुमार महेंद्रतीन जनवरी अद्भुत मनहर बेला,
सावित्री बाई फुले जन्म दिवस ।
अठारह सौ इक्कतीस वर्ष अंतर,
लक्ष्मी बाई खंदोजी भाव पियस ।
भव्य उपमा राष्ट्र प्रथम शिक्षिका,
परोपकार सेवा चितवन बहार ।
सावित्री बाई फुले,नारी शिक्षा की महान सूत्रधार ।।
शंखनाद समता मूलक सोच,
प्रतिरोध नारी दलित अन्याय ।
सहन समाज व्यंग्य बाण,
जीवन जागृति प्रेरणा अध्याय ।
पटाक्षेप कुरीति अंधविश्वास,
अग्र कदम अनैतिक प्रतिकार ।
सावित्री बाई फुले,नारी शिक्षा की महान सूत्रधार ।।
सह पथिक महात्मा ज्योति बा,
सत्य शोधक समाज स्थापना ।
उत्थान रणभेरी नारी शक्ति,
शिक्षा अखंड जप तप साधना ।
सहज समाधान पथ कंटक बाधा,
बुलंद स्वर अदम्य साहस अपार ।
सावित्री बाई फुले,नारी शिक्षा की महान सूत्रधार ।।
अज्ञानता समूल अवसान ,
जीवन एक मात्र परम ध्येय ।
शिक्षा अहम सेतु परिवर्तन,
उरस्थ प्रज्ज्वलन ज्योत अजेय।
प्रेरणा पुंज क्रांतिकारी आगाज,
दृष्टांत नारी शक्ति वंदन जयकार ।
सावित्री बाई फुले,नारी शिक्षा की महान सूत्रधार ।।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com