Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

नया साल आया रे

नया साल आया रे

✍️ डॉ. रवि शंकर मिश्र "राकेश"
नया साल आया रे,
हर एक भारतीय मुस्काया रे,
मोदी के सफल नेतृत्व ने,
युग नया बनाया रे।


गांव-गांव उजियारा फैला,
शहर-शहर विश्वास,
मेहनत को सम्मान मिला,
बदला भारत का आकाश।


विश्व मंच पर शान बढ़ी,
केसरिया लहराया रे,
मोदी के सफल नेतृत्व ने,
युग नया बनाया रे।


सीमा पर वीर खड़े हैं,
नीति में निडरता,
शब्द नहीं, संकल्प बोलते,
कर्म में ही दृढ़ता।


हर नागरिक में आत्मगौरव,
दीप नया जलाया रे,
मोदी के सफल नेतृत्व ने,
युग नया बनाया रे।


सेवा, सत्य, समर्पण लेकर,
चलता यह पथ महान,
जन-जन का विश्वास बना,
भारत की पहचान।


नव वर्ष ने फिर प्रण किया,
स्वप्न नया सजाया रे,
मोदी के सफल नेतृत्व ने,
युग नया बनाया रे।


मोदी के सफल नेतृत्व ने,
युग नया बनाया रे।
नया साल आया रे,
हर एक भारतीय मुस्काया रे,
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ