नव वर्ष का संकल्प
✍️ डॉ. रवि शंकर मिश्र "राकेश"नव वर्ष लाया नूतन प्राण,
नई उम्मीद, नया उजास,
भारत बोले विश्व-पटल पर,
आत्मगौरव का मधुर प्रकाश।
जिसके स्वर में राष्ट्र की धड़कन,
कर्म में साधना अपार,
नरेंद्र मोदी—नाम नहीं वह,
युग-निर्माण का उद्घोष सार।
अंधियारी में दीप जलाया,
जब विश्वास डगमगाया था,
स्वावलंबन का पथ दिखाकर,
भारत को आगे लाया था।
सीमाओं पर शौर्य खड़ा है,
नीति में स्पष्ट विचार,
शांति का संदेश लिए जग में,
बोले भारत बारंबार।
नव वर्ष नहीं बस तारीख़ है,
यह संकल्पों की वेला है,
जन-जन में जो जगे राष्ट्र,
वही सच्ची दीवाली है।
आओ हम भी संग चलें उनके,
श्रम को दें पहचान,
सत्य, सेवा, समर्पण से,
गढ़ें भारत महान।
नव वर्ष प्रणाम करे उस पथ को,
जहाँ नेतृत्व दीप जले,
मोदी युग की प्रेरणा से,
भारत शिखर पर जा पहुँचे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com