Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

नाम बड़े हैं दर्शन थोड़े

नाम बड़े हैं दर्शन थोड़े

डा• मेधाव्रत शर्मा, डी.लिट.
(पूर्व यू.प्रोफेसर)
नाम बड़े हैं दर्शन थोड़े,दुनियादारी है।
तलवे चाटे,टुकड़े तोड़े,दुनियादारी है।
लात जमा कर छप्पनइंची छाती पर जो,
अरबपती हो गए भगोड़े,दुनियादारी है।
चोरी भी औ सीनाजोरी,चालू है दस्तूर,
लूट मचाए,गैरत छोड़े ,दुनियादारी है ।
चारों जानिब झूठ परोसे फिर भी ऊँची नाक,
मानवता से तिनका तोड़े , दुनियादारी है।
धावित्री कमाल की,धो दे छन में इल्ज़ामात;
जो साहब से नाता जोड़े, दुनियादारी है।
फक़त लिफाफेबाजी है,मज़्मून नदारद है,
मौज उड़ाएँ खूब निगोड़े, दुनियादारी है।
(धावित्री =washing machine)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ