Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

पटना, 10 दिसम्बर 2025:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प‘ में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि प्रगति यात्रा के दौरान 430 योजनाओं की स्वीकृति दी गई थी, जो 22 विभागों से संबंधित हैं। इन विभागों के द्वारा 428 योजनाओं की स्वीकृति दे दी गयी है। शेश 2 योजनाएं तकनीकी रूप से अनुपयुक्त पायी गयी है, जो जल संसाधन विभाग से संबंधित हैं। 21 योजनाओं का काम पूरा हो चुका है। शेश योजनाओं पर काम तेजी से चल रहा है और उसे ससमय पूर्ण कर लिया जायेगा।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 के दिसंबर एवं 2025 के जनवरी-फरवरी माह में मैंने प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिलों में जाकर विकास कार्यों को देखा था। यात्रा के दौरान जो लोगांे का फीडबैक मिला और जमीनी स्तर पर मुझे जो कमी दिखी उसे पूरा करने के लिए 430 नई योजनाओं की स्वीकृति दी गई, जिस पर 50 हजार करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे। उन्हांेने कहा कि सभी 38 जिलों से संबंधित इन योजनाओं की लगातार समीक्षा करते रहंे और कार्यो को तेजी से पूर्ण करने के लिए इसका सतत् अनुश्रवण करते रहें। सभी विभाग लंबित योजनाओं पर तेजी से काम करते हुए शीघ्र पूरा करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हमलोग लगातार प्रयत्नषील हंै। राज्य के सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों के विकास के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम किया जा रहा है। लोगांे के उत्थान के लिए जो योजनायें बनायी गयी हंै उस पर पूरी संवेदनषीलता और तत्परता केे साथ कार्य करें। हम सभी चाहते हंै कि बिहार देश के 05 अग्रणी विकसित राज्यों में शामिल हो।

बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, सभी संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विषेश कार्य पदाधिकारी डाॅ0 गोपाल सिंह एवं मुख्यमंत्री के सचिव डाॅ0 चन्द्रषेखर सिंह उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ