Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

देवशील मेमोरियल ने धूमधाम से मनाया अपना छठा वार्षिकोत्सव

देवशील मेमोरियल ने धूमधाम से मनाया अपना छठा वार्षिकोत्सव

दिल्ली।साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था देवशील मेमोरियल द्वारा गत दिनों पीजीडीएवी सांध्य महाविद्यालय नेहरू नगर नई दिल्ली में आयोजित छठा वार्षिकोत्सव अत्यंत धूमधाम से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना से पधारे प्रसिद्ध साहित्यकार राशदादा राश ने की ,जबकि बतौर मुख्य अतिथि रेडियो बूज़ गुरुग्राम के निदेशक नामचीन शायर डॉ मुकेश गंभीर उपस्थित रहे।हिंदी साहित्य अकादमी के पूर्व उप सचिव हिंदी सेवी ऋषि कुमार शर्मा वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर पत्रिका ट्रू मीडिया के मुख्य संपादक ओमप्रकाश प्रजापति एकलव्यम् फ़ाउंडेशन नोएडा की संस्थापिका डॉ पूजा सिंह गंगानिया मेरठ से गीतकार मनोज कुमार मनोज हरिद्वार से भूदत्त शर्मा दिल्ली से शायर सुश्रुत पंत जर्रा डॉ अजय अनुराग संजय सिन्हा हरीश अरोड़ा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।गुरुग्राम के वरिष्ठ कवि राजपाल यादव और पानीपत की शायरा सोनिया सोनम अक्स ने कार्यक्रम का शानदार संचालन किया।
देवशील मेमोरियल की संस्थापिका प्रसिद्ध कवयित्री रश्मि अभय के आयोजन संयोजन में संपन्न इस भव्य कार्यक्रम में उनके छठे काव्य संग्रह ‘सुनो ना’ का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ युवा गायिका कवयित्री लाईना अहलावत ने शानदार सरस्वती वंदना से किया, जबकि स्वागत संबोधन और अतिथि सत्कार का दायित्व रश्मि अभय ने किया।राजपाल यादव ने बेहतरीन संचालन करते हुए संस्था का परिचय और उपलब्धियों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
अतिथि सत्कार और पुस्तक विमोचन उपरांत साहित्यिक_ सामाजिक संस्थाओं यथा विनोद कौशिक व डॉ प्रीता पवार द्वारा संचालित संस्था अजय साहित्य सामाजिक संस्था फ़रीदाबाद राजेंद्र निगम इंदु राज निगम द्वारा संचालित कृष्णादित्य परंपरा परिवार गुरुग्राम कुसुम सिंह अविचल द्वारा संचालित श्रीसत्य संदेश एक संकल्प कानपुर डॉ कविता प्रभा द्वारा संचालित कविता प्रभा राष्ट्रीय साहित्य समूह दिल्ली शिवम् झा कबीर द्वारा संचालित राब्ता फ़ाउंडेशन दिल्ली और विनोद पहिलाजानी व डॉ आशा पहिलाजानी द्वारा संचालित श्री झूलेलाल सेवा समिति गुरुग्राम को साहित्य संस्कृति समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए देवशील साहित्य श्री सम्मान 2025 से नवाज़ा गया ,जबकि युवा प्रतिभा लाईना अहलावत को इस वर्ष का प्रतिष्ठित माँ मीरा राश सहाय स्मृति सम्मान राशदादा के कर कमलों से प्रदान किया गया।
कविता लेखन शिक्षा साहित्य मोटिवेशन आदि क्षेत्रों में अलग-अलग उल्लेखनीय योगदान के लिए इस वर्ष का महादेवी वर्मा सम्मान डॉ पूनम सागर को देवशील साहित्य रत्न सम्मान डॉ प्रीता पवार कौशिक को देवशील शिक्षक सम्मान सोनिया सोनम अक्स को कलीम अज़ीम सम्मान नसीम अख़्तर को नारी शक्ति सम्मान प्रो डॉ रश्मि झा को साहित्य देवशील सुधा सम्मान उमंग सरीन को देवशील साहित्य रत्न सम्मान तरुणा पुंडीर को देवशील साहित्य सारथी सम्मान सचिन मेहरोत्रा को देवशील साहित्य मनीषी सम्मान डॉ नीलम वर्मा को देवशील साहित्य मणि सम्मान अंकिता सिंह को और देवशील मोटिवेशनल स्पीकर अवार्ड डॉ शशि शेखर त्रिपाठी को प्रदान किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में राशदादा राश ने संस्था के उत्तरोत्तर विकास की कामना करते हुए रश्मि अभय और उनके काव्य संग्रह सुनो ना के लिए बधाई दी।डॉ मुकेश गंभीर ने संस्था से जोड़ने के लिए राजपाल यादव का आभार व्यक्त किया।ऋषि कुमार शर्मा ने हिंदी के प्रचार-प्रसार में देवशील मेमोरियल के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए संस्था की सराहना की साथ ही काव्य संग्रह सुनो ना की भूरी-भूरी प्रशंसा की।ट्रू मीडिया के संपादक ओमप्रकाश प्रजापति ने रश्मि अभय और पूरी टीम द्वारा किए गए शानदार आयोजन और प्रोत्साहन स्वरूप साहित्यिक प्रतिभाओं और संस्थाओं को सम्मानित करने के प्रयासों को सराहा।समारोह में विवेक कविश्वर, संगीता अहलावत, बबली सिन्हा ,रामकिशन शर्मा, हेमेंदु कमल कुमार पंकजेश, कुसुम सिंह, सुनयना नीरू, निवेदिता झा सहित लगभग 80 से अधिक साहित्यकार बंधुओं ने शिरकत कर काव्य पाठ किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सचिव मो. नसीम अख़्तर ,आकर्ष दिव्यम, गोपाल जी इत्यादि ने अहम भूमिका निभाई।
प्रस्तुति _दुर्गेश मोहनबिहटा, पटना (बिहार)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ