वर्ष 2025 जा रहा
संजय जैनबाहरह महीनों ने दिया
हम सबको क्या क्या।
कभी दी खुशियाँ तो
कभी दिया दुख बहुत।
पर हर महीने ने सिखाया
इन सबसे हमें लड़ना।
क्योंकि हर महीने में बसते
हम सबके देखो प्रभु।।
तीज त्यौहार आते जाते है
देखो इन बाहरह महीनों में।
हर्ष उल्लास से इन को
हम सब कैसे मनाते है।
त्याग तपस्या और साधाना
नर नारी मिलकर करते है।
और दान क्षमा का भाव भी
अपना अपना दर्शाते है।।
जाने को कितना व्याकुल है
देखो अब माह दिसम्बर।
जिसको हम सब जानते है
अंतिम माह के नाम से।
हल्की ठंड और मौज-मस्ती
देता है देखो ये दिसम्बर।
सबके सब मस्त होकर
विदा करते है 2025 को।।
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com