Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

तुलसी माला की महिमा

तुलसी माला की महिमा

आनन्द हठीला
हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत बड़ा महत्व दिया गया है तुलसी की माला पहनने से कई बीमारियां ठीक हो होती हैं, तुलसी को शास्त्रों में व् ज्योतिष के अनुसार उल्लेख है कि भगवान विष्णु ने शालिग्राम का रूप इसलिए ही लिया था ताकि वे तुलसी के चरणों में रह सकें। इस लिए भगवान विष्णु को रमप्रिया मानी जाती है। और तुलसी खुद को भगवान की सेविका मानती हैं और उन्हें शालिग्राम के रूप मे हमेशा अपने छांव में रखती हैं। तुलसी के पौधे में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं जो की बीमारियों और दवाइयों में इस्तमाल किया जाता है।

इसे वैज्ञानिक तौर पर विशिष्ट महत्व देते हैं। चाहे पौधा हरा भरा हो या सूखा हुआ इसमें चमत्कारिक रूप से कई गुण हमेशा मौजूद रहेते हैं जो कि हमें हर तरफ से स्वास्थ्य लाभ देते हैं।

हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र माना गया है अक्सर घरों में परिवार की सुख-समृद्धि के लिए इसकी पूजा भी की जाती है। और तुलसी की माला को भी धारण करना अच्छा माना जाता है। ज्योतिष के मुताबिक, माना जाता है कि तुलसी की माला पहनने से बुध और गुरु ग्रह बलवान होते हैं। लेकिन इसे धारण करने के लिए कुछ नियम हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस माला को धारण करने के लिए मुख्य नियम क्या है


तुलसी की माला के नियम

हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र माना जाता है। महिलाएं परिवार में सुख-समृद्धि लाने के लिए तुलसी की पूजा करती हैं। इसी तरह तुलसी की माला भी धारण करना अच्छा माना जाता है। भगवान विष्णु और कृष्ण के भक्त तुलसी की माला को धारण करते हैं। कहा जाता है कि तुलसी की माला पहनने से मन और आत्मा पवित्र होती है। यह भी कहा जाता है कि इसके कई औषधिए गुण भी हैं। उसी तरह तुलसी की माला को भी धारण करना अच्छा माना जाता है। लेकिन इसे धारण करने के लिए कुछ नियम हैं।

1👉 शास्त्रों में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। जिस घर में तुलसी होती है उस घर से बीमारियां कोसों दूर रहती हैं, इसे आयुर्वेदिक औषधि बनाने के काम में भी लिया जाता है।

इसमें एक विशेष प्रकार की विधुत शक्ति होती है, जो पहनने वालों में आकर्षण उत्त्पन्न करती है।

2👉 शालिग्राम पुराण के अनुसार अगर तुलसी की माला भोजन ग्रहण करते समय व्यक्ति के शरीर पर हो तो इससे व्यक्ति को कई यज्ञ करने का पुण्य प्राप्त होता है, इसी कारण बुजुर्ग इसे अपने गले में पहनते हैं।

3👉 इसे पहनने से यश, कीर्ति और समृद्धि में वृद्धि होती है। इसमें औषधिय गुण होने के कारण पहनने वाले को सिरदर्द, जुखाम, बुखार, त्वचा संबंधी रोग नहीं होते हैं।

4👉 इसे पहनने से पहले गंगाजल डालकर फिर से शुद्ध कर लेना चाहिए और धूप दिखानी चाहिए। इस धारण करने से पहले भगवान श्रीहरि की स्तुति करनी चाहिए।

5👉 तुलसी की माला को धारण करने वाले को लहसुन-प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। जो भी व्यक्ति तुलसी की माला को धारण करता है उसे मांस व मदिरा से भी दूर रहना चाहिए
ज्योतिष और शास्त्रो में बताया गया है कि तुलसी की माला पहनने से पहले इसे गंगा जल और धूप दिखाना चाहिए।इसे तुलसी की माला को धारण करने पर बुध और गुरु ग्रह बलवान होते हैं और सुख-समृद्धि भी दुगनी हो जाती है।

तुलसी की माला पहनने से पहले मंदिर में जाकर श्रीहरि की पूजा करनी चाहिए। इसे भगवान विष्णु का आशीर्वाद आप पर सदेव बना रहेता है।

तुलसी की माला को धारण करने वाले को लहसुन-प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे तुलसी की माला का अनादर होता है जो भी व्यक्ति तुलसी की माला को धारण करता है उसे मांस व मदिरा से भी दूर रहना चाहिए।

क्या महिलाये तुलसी माला धारण कर सकती है ??
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
हिंदू धर्म में महिलाएं सुख-समृद्धि लाने के लिए तुलसी की पूजा करती हैं। इसी तरह तुलसी की माला भी धारण करना अच्छा माना जाता है। जो सज्जन भगवान विष्णु और कृष्ण के में आस्था विश्वास रखते है वो तुलसी की माला को धारण करते हैं। कहा जाता है कि इस माला को पहनने से ही आत्मा और मन की शुद्धि होती है। इतना ही नहीं भगवान कृष्ण के भक्त मानते हैं कि इस माला से जप करने से भगवान उनके और करीब आते हैं। और उन की सारी मनोकामना पूरी करते है |


तुलसी की माला कब पहने
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तुलसी की वैसे तो आप कभी भी धारण कर सकते है लेकिन अगर आप इसे किसी शुभ मुहूर्त पर पहनते है तो आपको इस का दुगना फ़ायदा होता है और आप को हर तरफ से सफलता मिलती है तुलसी की माला को आप गुरुवार के दिन धारण करें।


तुलसी माला की पहचान
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तुलसी की माला वैसे तो आपको कभी भी कही भी मिल जाएगी लेकिन कौन सी असली है यह जाना बहुत जरुरी हो जाता है हम द्वारा आपको बता दे की इस की पहचान करना काफी सरल है अगर आप तुलसी की माला को 30 मिनट तक पानी में दाल कर रख दे तो आप पहचान सकते है अगर इस का कलर निकला तो वो असली नही है।


तुलसी की माला के लाभ
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तुलसी की माला पहनने से बुध और गुरू ग्रह को बल मिलता है। ज्योतिष में ऐसा बताया गया है। बुरी नजर से बचाने के लिए भी इस माला को लोग बच्चों को धारण कराते हैं। इसके धारण मात्र से प्रभु की प्राप्ति होती है जिससे सभी प्रकार के सुख मिलते हैं। इस पवित्र माला को धारण करने से पहले गंगाजल से इसे धोना चाहिए। इसके बाद धूप-दीप देनी चाहिए। मंदिर में जाकर श्रीहरि की पूजा करनी चाहिए।


तुलसी माला कथा
〰️〰️🌼🌼〰️〰️
तुलसी के बीजों की माला बहुत ही लाभदायक होती है। तुलसी मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है। श्यामा तुलसी और रामा तुलसी।

श्यामा तुलसी अपने नाम के अनुसार ही श्याम वर्ण की होती है तथा रामा तुलसी हलके भूरे या हरित वर्ण की होती है।

तुलसी और चंदन की माला विष्णु, राम और कृष्ण से संबंधित जपों की सिद्धि के लिए उपयोग में लाई जाती है।

मंत्र :– इसके लिए मंत्र ‘ॐ विष्णवै नम:’ का जप श्रेष्ठ माना गया है।

मांसाहार आदि तामसिक वस्तुओं का सेवन करने वाले लोगों को तुलसी की माला धारण नहीं करनी चाहिए।

श्यामा तुलसी
〰️〰️〰️〰️〰️
श्यामा तुलसी की माला धारण करने से विशेष रूप से मानसिक शांति प्राप्त होती है, ईश्वर के प्रति श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, मन में सकारात्मक भावना का विकास होता है, आध्यात्मिक उन्नति के साथ ही पारिवारिक तथा भौतिक उन्नति होती है। इस माला को शुभ वार, सोम, बुध, बृहस्पतिवार को गंगाजल से शुद्ध करके धारण करना चाहिए।


रामा तुलसी माला
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
इस माला को धारण करने से व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि तथा सात्विक भावनाएं जागृत होती हैं। अपने कर्तव्यपालन के प्रति मदद मिलती है। इस माला को शुभ वार, सोम, गुरु, बुध को गंगाजल से शुद्ध करके धारण करना चाहिए।


तुलसी की माला में विद्युत शक्ति होती है। इस माला को पहनने से यश, कीर्ति और सौभाग्य बढ़ता है। शालिग्राम पुराण में कहा गया है कि तुलसी की माला भोजन करते समय शरीर पर होने से अनेक यज्ञों का पुण्य मिलता है। जो भी कोई तुलसी की माला पहनकर नहाता है, उसे सारी नदियों में नहाने का पुण्य मिलता है।


तुलसी की माला पहनने से बुखार, जुकाम, सिरदर्द, चमड़ी के रोगों में भी लाभ मिलता है। संक्रामक बीमारी और अकाल मौत भी नहीं होती। ऐसी धार्मिक मान्यता है , तुलसी माला पहनने से व्यक्ति की पाचन शक्ति, तेज बुखार, दिमाग की बीमारियों एवं वायु संबंधित अनेक रोगों में लाभ मिलता है। इसे पहनने से बुरी नजर के प्रभाव से बचा जा सकता है। इस माला को धारण करने वाले व्यक्ति को जीवन में किसी प्रकार का दुख और भय नहीं सताता।

〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ