Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सतर्कता संवेदनशीलता कार्यशाला का सफल आयोजन

सतर्कता संवेदनशीलता कार्यशाला का सफल आयोजन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो (सी.बी.सी.), प्रादेशिक कार्यालय, पटना द्वारा आज प्रादेशिक कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में सतर्कता संवेदनशीलता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ हुई तथा इसकी अध्यक्षा वरिष्ठ लेखा अधिकारी, सी.बी.सी. पटना, श्रीमती सीमा कुमारी ने की।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों एवं सहयोगियों में सतर्कता जागरूकता बढ़ाना, भ्रष्टाचार उन्मूलन के प्रति आत्मबोध विकसित करना तथा विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं नैतिकता को सुदृढ़ करना था।
कार्यक्रम के आरंभ में श्री दीपक कुमार, विभागीय कलाकार, ने सतर्कता के महत्व पर उद्घाटन वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि “आपसी कटुता, वैमनस्य तथा संवादहीनता भी कई बार भ्रष्टाचार को परोक्ष रूप से बढ़ावा देती हैं”, इसलिए टीम भावना, सहयोग और पारदर्शिता अनिवार्य हैं।
इसके उपरांत श्री हर्ष सिन्हा, यंग प्रोफेशनल, ने भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों एवं उससे मुक्ति हेतु आत्मबोध की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि “भ्रष्टाचार राष्ट्र का कोढ़ है, जो व्यवस्था को भीतर से कमजोर करता है। इससे मुक्ति हेतु प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं से शुरुआत करनी होगी।”
इसके बाद श्री नवल किशोर झा, प्रचार सहायक, ने समय पर कार्य निष्पादन एवं विभाग के प्रति नैतिक जिम्मेदारी पर बल दिया। उन्होंने कर्मचारियों से कर्तव्यनिष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आग्रह किया।
कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहीं श्रीमती सीमा कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति सतर्क रहना हर कर्मचारी का दायित्व है। उन्होंने विभागीय एवं व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के निर्वहन में ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला का संचालन मो. अफरोज़ आलम, कार्यालय सहायक द्वारा किया गया।

– हर्ष सिन्हा
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ