Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

राम का गुणगान

राम का गुणगान

राम कृष्ण हनुमान का
करते है हम गुणगान।
नित्य दिन मन्दिर जा के
भजे राम का नाम।
पर उनके कथनों का
नहीं करे पालन।
झूठे दिखावा में हम
सदा रहे बस मस्त।।
राम कृष्ण हनुमान का
करते है हम गुणगान..।।

रोज जपे हम राम को
राम राम कहकर।
धारण करे हम वस्त्र को
राम राम लिखकर।
ऐसा करने से क्या
मिल जायेंगे हमें राम।
जीवन की सत्यता को
कुछ तो समझो तुम।।
राम कृष्ण हनुमान का
करते है हम गुणगान..।।


राम कृष्ण हनुमान को
मन में बसाओं तुम।
दया धर्म की बातों को
दिलसे लगाओं तुम।
जीवन बदलेगा हे मानव
एक दिन तेरा।
कर्म प्रधान जीवन है
जो निश्चित बदलेगा।।


राम कृष्ण हनुमान का
करते है हम गुणगान।
नित्य दिन मन्दिर जा के
भजे राम का नाम,
भजे राम का नाम।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ