Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन का 9वां स्थापना दिवस हवन-यज्ञ के साथ मनाया गया

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन का 9वां स्थापना दिवस हवन-यज्ञ के साथ मनाया गया

मुज़फ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन का 9वां स्थापना दिवस आज तुलसी पार्क, निकट शिव चौक में बड़े ही हर्षोल्लास एवं धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र हवन-यज्ञ के साथ हुई, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा ने विधिवत आहुति दी। हवन-विधान का संचालन पंडित श्याम बिहारी मिश्रा द्वारा किया गया। हवन के उपरांत उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा ने कहा कि संगठन आज पूरे देश के 24 राज्यों व नेपाल में हिंदुत्व के लिए कार्य कर रहा है। शीघ्र ही देश के अन्य राज्यों में भी संगठन का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने हिंदू युवाओं से आह्वान किया कि "हमें जाति-पाति से ऊपर उठकर पहले हिंदू बनना होगा। जब हिंदू एकजुट होंगे तभी हिंदुत्व और हिंदुस्तान सुरक्षित रहेगा। हिंदू बचेगा तो हिंदुस्तान बचेगा, अन्यथा इसके अस्तित्व पर संकट खड़ा हो जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा कि इस्लामिक आतंकवाद विश्व के साथ-साथ भारत में भी अपना विस्तार कर रहा है। हिंदुओं को इस खतरे से बचाने के लिए संगठन द्वारा सेल्फ-डिफेंस (आत्मरक्षा) प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें युवाओं को रक्षा कौशल सिखाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेताओं के आतंकवाद पर दिए गए बयानों को निंदनीय बताया और कहा कि ऐसे बयान आतंकवादियों का मनोबल बढ़ाते हैं।
संजय अरोड़ा ने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की भी मांग की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से
प्रवीण जैन, राजीव कुमार बंसल, सरिता सिंगल, अंजू शर्मा, संजीव कुमार कंसल, एडवोकेट लक्ष्मी रानी, अशोक वर्मा, श्याम वर्मा, सोनू धीमान, अनिल कुमार मलिक, सचिन कुमार, अजय गुप्ता, राजेश शर्मा, विकास गोयल आदि हिंदू वीर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ