दशहरा के दिन किया जाने वाला विशेष प्रयोग
हर हर महादेव!!
रवि शेखर सिन्हा उर्फ आचार्य मनमोहन।
ज्योतिष मार्तंड एवं जन्म कुंडली विशेषज्ञ।
सभी को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। मां जगदंबा और भगवान श्री राम की कृपा हम सब पर बनी रहे।
दशहरा के दिन
1.प्रत्येक गृहस्थ और प्रत्येक व्यापारी को अपने घर और व्यापार स्थल के मुख्य दरवाजे पर आम और अशोक के पत्ते का तोरण अवश्य बांधना चाहिए। जिससे सूर्य और मंगल की ऊर्जा संतुलित होती है।
2.मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ हल्दी और कुमकुम से स्वास्तिक का निर्माण कर के इसकी पूजा किया जाए तो उससे भगवान श्री गणेश जी की कृपा बनी रहेगी।माता लक्ष्मी का घर में स्थाई निवास बना रहेगा।
3.नीम के 11 पत्ते पानी में मिलाकर स्नान करने से शत्रु पीड़ा दूर होती है और रोगों से मुक्ति मिलती है।
4. सूर्यास्त के बाद शाम के समय घर के मुख्य दरवाजे पर तिल तेल का एक दीया अवश्य जलाना चाहिए। तिल तेल के उस दीया में दो लौंग डाल देना चाहिए और दीया का मुंह दक्षिण दिशा की तरफ करके जला देना चाहिए। ऐसा करने से शनि और राहु से संबंधित जितनी भी पीड़ाएं हैं, जो भी परेशानियां हैं, वह सब समाप्त हो जाती हैं। घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। शत्रु बाधा, रोग और कर्ज से मुक्ति मिलती है।
5.आज सुबह पूजा करते समय श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए और सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ भी अवश्य करना चाहिए। इससे पूरे वर्ष तक घर परिवार के ऊपर ईश्वर की कृपा बनी रहेगी। किसी भी तरह की शारीरिक, मानसिक, आर्थिक परेशानियां नहीं आएंगी। घर के सभी सदस्य सुखी रहेंगे। घर की भी सुरक्षा रहेगी।
6. विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजा की जाती है। शस्त्र का मतलब केवल गोली, बंदूक, हथियार, तलवार नहीं होता। जिस व्यक्ति की जो भी रोजी-रोटी का माध्यम है, उसके लिए वही उसकी आयुध अर्थात शस्त्र अर्थात हथियार है। एक लेखक के लिए कलम, शिक्षक के लिए पुस्तक, एक ड्राइवर के लिए उसकी गाड़ी उसके लिए शस्त्र के समान है। अतः जो व्यक्ति जिस कार्य व्यवसाय में है उसे अपने व्यवसाय से संबंधित वस्तुओं की पूजा आज अवश्य करना चाहिए। इसे ही शस्त्र पूजा, आयुध पूजा कहा जाता है।
7. आज शमी के पौधे के नीचे एक तिल तेल का दिया अवश्य जला देना चाहिए और शमी का पत्ता लेकर अपने पर्स में और अपने तिजोरी में, धन रखने के स्थान पर अवश्य रखना चाहिए। इससे धन-धान्य की वृद्धि होती है। जीवन में विजय प्राप्त होता है। शनि देव का प्रकोप शांत होता है। भाग्य का उदय होता है।
8. विजयदशमी के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन करना भी शुभ माना जाता है।
9. आज दशहरा के दिन किसी गरीब व्यक्ति को भरपेट भोजन कराकर वस्त्र का दान करने से जीवन से दुख दरिद्र का नाश होता है। पिछले जन्म के प्रायश्चित का, प्रारब्ध का नाश होता है।
जय मां जगदंबा!! जय श्री राम!!
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com