राजनीति में युवाओं का विशेष महत्व - डॉ. चन्दन यादव - प्रदेश अध्यक्ष - युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा,बिहार

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी का दिल्ली से बिहार आगमन पर जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा पटना पर भव्य स्वागत युवा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेतृत्व में पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र दे कर पार्टी के साथियों के साथ अभिनंदन किया गया, मौके पर डॉ. यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का बड़े जिम्मेदारी के लिए आभार जताया एवं कहा कि जिस विश्वास के साथ पार्टी और नेता ने हम पर विश्वास किया है, उस विश्वास को कभी टूटने नहीं दिया जाएगा और उस विश्वास को कायम रखने के लिए हर स्तर प्रयास किया जाएगा ।
डॉ यादव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता आदरणीय श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी राजनीति में युवाओं के महत्व को समझते है एवं युवाओं के अधिकारों के रक्षा के लिए हर स्तर प्रयास करते हैं, राष्ट्रीय लोक मोर्चा आने वाले समय में बिहार के युवाओं के लिए अलग से अभियान चला कर उनकी भागीदारी और उनकी हिस्सेदारी को सुनिश्चित करेगा ।
डॉ. यादव ने कहा कि युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के सदस्यता अभियान को मजबूत करने के साथ इस लक्ष्य से काम करेगा कि अधिक से अधिक युवा राजनीति में सक्रिय हो कर पार्टी से जुड़े और उन्हें पार्टी के सर्वमान्य नेता आदरणीय श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी के साथ काम करने का मौका मिले ।
कार्यक्रम में डॉ. यादव के साथ आकाश चंद्रवंशी, नीरज यादव, सोनू कुमार, धर्मेन्द्र कुशवाहा, सागर यादव, राकेश यादव, रोहित सहित दर्जनों साथी उपस्थित थे ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com