डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र ने किया 'शब्दाक्षर पत्रिका' का लोकार्पण

पटना, 30 सितम्बर।
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकार एवं गीतऋषि डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र ने मंगलवार की संध्या 'शब्दाक्षर पत्रिका' के जुलाई–सितम्बर 2025 त्रैमासिक अंक का भव्य लोकार्पण किया। कार्यक्रम में देश के 25 राज्यों से जुड़े शब्दाक्षर संस्था के साहित्यधर्मी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए संस्था के प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने कहा कि ‘शब्दाक्षर पत्रिका’ बीते पाँच वर्षों से निरंतर प्रकाशित हो रही है और साहित्यिक गुणवत्ता व निरंतरता इसकी पहचान बन चुकी है।
संपादक धनंजय जयपुरी ने पत्रिका के प्रारूप पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके प्रत्येक अंक संग्रहणीय होते हैं। सह संपादक कृष्णपाल सिंह ने सभी साहित्यकारों व सदस्यों को स्तरीय रचनाएँ भेजने के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं उपसंपादक एवं राष्ट्रीय साहित्य मंत्री अनामिका सिंह ने प्रूफ की त्रुटियों से बचाने में संयुक्त संपादक व प्रदेश संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश शशिकांत मिश्र 'शशि' के प्रयासों की सराहना की।
प्रबंध संपादक लखन 'शब्दाक्षरी' ने पत्रिका के ग़ज़ल पक्ष पर विचार रखे जबकि प्रारूप संपादक राजकुमार महोबिया ने छंद पक्ष की विशेषताओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
लोकार्पण वक्तव्य में डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र ने प्रसन्नता व्यक्त की कि यह पत्रिका का लगातार 19वां अंक है, जो अपने प्रथम अंक से अब तक बिना किसी व्यवधान के प्रकाशित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी पत्रिका के संबंध में चर्चा हुई, उन्होंने इसकी स्तरीयता और निरंतरता को बनाए रखने का सुझाव दिया।
कार्यक्रम का संचालन शब्दाक्षर दिल्ली की प्रदेश अर्थ मंत्री डॉ. अम्बिका मोदी 'ऊर्जिता' ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने प्रस्तुत किया।
काव्य-सत्र का भी हुआ आयोजन
लोकार्पण के बाद दूसरा सत्र काव्य-सत्र के रूप में आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रचार मंत्री छंदकार धनंजय जयपुरी ने की। इस सत्र में जम्मू-कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष कुसुम धर, उपाध्यक्ष ऐमा बिमला, अनंतनाग जिलाध्यक्ष मुक्ति शर्मा, यूपी संगठन मंत्री शशिकांत मिश्र 'शशि', मध्य प्रदेश संगठन मंत्री लखन शब्दाक्षरी, पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष सुधा मिश्रा द्विवेदी, औरंगाबाद (बिहार) जिलाध्यक्ष नागेंद्र केशरी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार प्रतापगढ़िया, प्रदेश साहित्य मंत्री नीलम उपाध्याय, भोपाल जिला प्रचार मंत्री सविता बांगड़, उमरिया (म.प्र.) जिलाध्यक्ष राजकुमार महोबिया, कटनी (म.प्र.) जिलाध्यक्ष अनिल मिश्र, काशीपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रेम प्रकाश उपाध्याय सहित अनेक पदाधिकारी शामिल हुए।
पूरे कार्यक्रम को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी निशांत सिंह 'गुलशन' ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com