Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार सड़क दुर्घटना में घायल, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार सड़क दुर्घटना में घायल, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

जमशेदपुर, 31 अगस्त।
भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के कानूनी सलाह मंत्री धर्म चंद्र पोद्दार 30 अगस्त 2025 की दोपहर एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मानगो स्थित बृजवासी मिष्ठान के सामने उनकी स्कूटी को एक सफेद कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर जा गिरे।
दुर्घटना में श्री पोद्दार के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों की जांच में दाहिने पैर की छोटी अंगुली की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई, जिस पर प्लास्टर चढ़ाया गया है। साथ ही, कमर की हड्डी में भी क्रैक पाया गया है। चिकित्सकों ने उन्हें पूर्ण बेड रेस्ट की सलाह दी है। फिलहाल उनकी स्थिति ऐसी है कि वे बिस्तर से नीचे नहीं उतर पा रहे हैं।
इस अप्रिय घटना की खबर मिलते ही उनके शुभचिंतक लगातार उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। शुभकामना संदेश भेजने वालों में सात्यकी अशोक सावरकर, सुरेश चंद्र अग्रवाल, विनोद कुमार जैन, सुमेर सेठी, मुकेश मित्तल, प्रदीप मिश्रा, श्याम सुंदर अग्रवाल, विजय कुमार गोयल, आकाश शाह, बिदेह नंदिनी चौधरी, मीना चौधरी, निशा वाणी, राजन शर्मा, आलोक कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, पायल सिंह, अजीत सिंह, लक्ष्मी गुंसाईं, सज्जन खेमका, आर.के. झुनझुनवाला, जगदीश मूनका सहित सैकड़ों लोगों के नाम शामिल हैं। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि धर्म चंद्र पोद्दार शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हों।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ