Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

राज्य महिला आयोग का 24वां स्थापना दिवस मनाया गया, महिलाओं को किया गया सम्मानित

राज्य महिला आयोग का 24वां स्थापना दिवस मनाया गया, महिलाओं को किया गया सम्मानित

पटना। राज्य महिला आयोग के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर समर्थ नारी समर्थ भारत के पुनाईचक स्थित कार्यालय में पेंटिंग और खानपान का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संगठन की राष्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि – “महिलाएं हर प्रकार की बाधाओं को पार कर दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें और अपने अधिकारों के प्रति हमेशा जागरूक रहें। जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी तभी बिहार और देश प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुएगा। दुख की बात है कि आज भी महिलाएं घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर भेदभाव और उत्पीड़न जैसी चुनौतियों का सामना कर रही हैं, जबकि वे अंतरिक्ष में उड़ान भर रही हैं और सेना में नेतृत्व दे रही हैं। महिला आयोग लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।”
श्रीमती श्रीवास्तव ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने ऊपर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ निर्भीक होकर महिला आयोग का दरवाज़ा खटखटाएं।
प्रशिक्षण शिविर के दौरान सफल महिलाओं को एस.आर. विंडोज फैब्रिकेटर कंपनी के प्रबंध निदेशक भीष्म नारायण ने अंगवस्त्र और फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पाठक ने की जबकि मंच संचालन दीपशिखा एवं धन्यवाद ज्ञापन अनीता मिश्रा ने किया।
इस मौके पर पुष्पा पाठक, अनीता मिश्रा, संगीता दुबे, दीपशिखा, लक्ष्मी देवी, अर्चना कुमारी, संगीता सिंह, सरिता सिंह, नीरू सिंह, पल्वी कुमारी, अर्चना झा, बेबी देवी, ज्ञानमाला देवी, सुनीता देवी, राधा कुमारी, गुंजन कुमारी, कामनी देवी, पूजा देवी, रीता देवी, सोनी देवी, ऊषा देवी, वीना कारण, मनीषा अंबष्ट, रिंकी दास, कंचन घोष, स्मिता सिन्हा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ